Pakistan vs Sri Lanka LIVE Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी का पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए हैं. चरित असलंका आठ गेंद में 10, जबकि पवन रत्नायके छह गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले पल्लेकेले में आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाने में कामयाब रही. पारी का आगाज करते हुए साहबजादा फरहान सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 60 गेंद में 100 रन की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा फखर जमान ने 42 गेंदों में 200.00 की स्ट्राइक रेट से 84 रनों का योगदान दिया. बाकी के अन्य बल्लेबाज विपक्षी टीम के गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जुझते हुए ही नजर आए. श्रीलंका की तरफ से आज के मुकाबले में दिलशान मदुशंका ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा दसून शानका ने दो और दुश्मांता चमीरा ने एक विकेट चटकाए. (Live Scorecard)
टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
323 - साहिबजादा फरहान - 2026
319 - विराट कोहली - 2014
317 - टी दिलशान - 2009
303 - बाबर आजम - 2021
302 - एम जयवर्धने - 2010
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक.
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दसून शानका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका
T20 World Cup 2026 Super 8 LIVE Updates: Pakistan vs Sri Lanka LIVE Score Straight from Pallekele International Cricket Stadium Kandy
PAK vs SL LIVE Score: श्रीलंका ने पहले पावरप्ले में बनाए 49 रन
श्रीलंका की बल्लेबाजी का पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए हैं. चरित असलंका आठ गेंद में 10, जबकि पवन रत्नायके छह गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: श्रीलंका ने पांच ओवरों में 38/2 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने शुरुआती पांच ओवरों में 38/2 रन बनाए हैं. चरित असलंका पांच गेंद में चार, जबकि पवन रत्नायके चार गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: अबरार अहमद ने कामिल मिशारा को किया बोल्ड, श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
श्रीलंकाई टीम को दूसरा झटका कामिल मिशारा (26) के रूप में लगा है. मिशारा को अबरार अहमद ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 4.1 ओवरों में 2-33 रन है.
PAK vs SL LIVE Score: श्रीलंका ने 3 ओवरों में बनाए 25 रन
श्रीलंका की बल्लेबाजी पारी के तीन ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बनाए हैं. कामिल मिशारा नौ गेंद में 20 और चरित असलंका दो गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: नसीम शाह के शिकार बने पथुम निसांका, पाकिस्तान को मिली पहली सफलता
पाकिस्तान को पहली सफलता पथुम निसांका के रूप में प्राप्त हुई है. उन्हें नसीम शाह ने नवाज के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
PAK vs SL LIVE Score: श्रीलंका ने पहले ओवर में बनाए पांच रन
श्रीलंका की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ओवर में पांच रन बनाए हैं. पथुम निसांका चार गेंद में एक और कामिल मिशारा दो गेंद में चार बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करना किया शुरू, 213 रनों का मिला है लक्ष्य
श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. पारी का आगाज करने क्रीज पर पथुम निसांका और कामिल मिशारा हैं. टीम को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य मिला है.
PAK vs SL LIVE Score: फरहान और जमान का विस्फोट, पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए रखा 213 रन का लक्ष्य
पल्लेकेले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए निर्धारित ओवरों में 213 रन बनाने होंगे. पारी का आगाज करते हुए साहबजादा फरहान सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 60 गेंद में 100 रन की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा फखर जमान ने 42 गेंदों में 200.00 की स्ट्राइक रेट से 84 रनों का योगदान दिया. बाकी के अन्य बल्लेबाज विपक्षी टीम के गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जुझते हुए ही नजर आए. श्रीलंका की तरफ से आज के मुकाबले में दिलशान मदुशंका ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा दसून शानका ने दो और दुश्मांता चमीरा ने एक विकेट चटकाए.
PAK vs SL LIVE Score: नसीम शाह रन आउट
आठवें बल्लेबाज के रूप में नसीम शाह (01) आउट हुए हैं. उन्हें कामिंडु/मदुशंका की जोड़ी ने रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
PAK vs SL LIVE Score: शाहीन अफरीदी हुए LBW
शाहीन अफरीदी दो गेंद में चार बनाकर मदुशंका की गेंद पर lbw हुए हैं. टीम का स्कोर 19.3 ओवरों में 207 रन है.
PAK vs SL LIVE Score: शतक लगाकर पवेलियन लौटे साहबजादा फरहान, 200 के पार पाकिस्तान
साहबजादा फरहान हुए आउट हो चुके हैं. आउट होने से पूर्व पारी का आगाज करते हुए फरहान ने कुल 60 गेंदों का सामना किया. इस बीच 166.66 की स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाने में कामयाब रहे. फरहान को मदुशंका ने जनित लियानगे के हाथो कैच आउट करते हुए पवेलियान का रास्ता दिखाया है.
PAK vs SL LIVE Score: साहबजादा फरहान हुए आउट
साहबजादा फरहान आउट हो चुके हैं. आउट होने से पूर्व पारी का आगाज करते हुए फरहान ने कुल 60 गेंदों का सामना किया. इस बीच 166.66 की स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाने में कामयाब रहे. फरहान को मदुशंका ने जनित लियानगे के हाथो कैच आउट करते हुए पवेलियान का रास्ता दिखाया है.
PAK vs SL LIVE Score: कप्तान सलमान आगा ने भी छोड़ा साथ
कप्तान सलमान आगा ने भी साथ छोड़ दिया है. वह छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दो गेंद में बिना खाता खोले दसून की गेंद पर तीक्षणा के हाथों लपके गए हैं.
PAK vs SL LIVE Score: मोहम्मद नवाज आउट
चौथे बल्लेबाज के रूप में मोहम्मद नवाज (00) आउट हुए हैं. जिन्हें दसून ने तीक्षणा के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
PAK vs SL LIVE Score: साहबजादा फरहान ने जड़ा T20I करियर का दूसरा शतक
साहबजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 59 गेंद में 100 रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: शादाब खान हुए रन आउट
शादाब खान रन आउट हो चुके हैं. मदुशंका की थ्रो पर मिशारा ने स्टंप की गिल्लियां बिखरते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व शादाब खान ने कुल पांच गेंदों का सामना किया. इस बीत वह सात रन बनाने में कामयाब रहे.
PAK vs SL LIVE Score: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, सस्ते में पवेलियन लौटे ख्वाजा, फरहान अब भी मौजूद
पाकिस्तान को दूसरा झटका ख्वाजा नफे के रूप में लगा है, जो तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तीन गेंद में दो रन बनाकर मदुशंका का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच असलंका ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 16.3 ओवरों में 2-179 रन है.
PAK vs SL LIVE Score: चमीरा ने फखर जमान को किया बोल्ड, पाकिस्तान को लगा पहला झटका
पाकिस्तान को पहला झटका फखर जमान के रुप में लगा है. उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. पारी का आगाज करते हुए जमान 42 गेंद में 200.00 की स्ट्राइक रेट से 84 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और चार छक्के निकले. टीम का स्कोर 15.5 ओवरों में 1-176 रन है.
PAK vs SL LIVE Score: पाकिस्तान ने 15 ओवरों में बनाए 163 रन
पाक टीम की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद बिना नुकसान के 163 रन बनाए हैं. साहबजादा फरहान 49 गेंद में 76 और फखर जमान 41 गेंद में 84 रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: पाकिस्तान के 150 रन हुए पूरे
पाक टीम ने 150 रन पूरे कर लिए हैं. टीम को इस आंकड़े तक पहुंचने में 14 ओवर लगे हैं. साहबजादा फरहान 46 गेंद में 68 और फखर जमान 38 गेंद में 79 रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: पाक टीम ने 13 ओवरों में बनाए 136/0 रन
पाक टीम ने 13 ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 136/0 रन बनाए हैं. साहबजादा फरहान 44 गेंद में 66 और फखर जमान 34 गेंद में 67 रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: पाकिस्तान ने 12 ओवरों में बनाए 125/0 रन
12 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है. पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 125/0 रन बनाए हैं. साहबजादा फरहान 43 गेंद में 65 और फखर जमान 30 गेंद में 59 रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: फखर जमान ने जड़ा फिफ्टी
फखर जमान ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है. 27 गेंदों में वह 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 11.5 ओवरों में 124/0 रन है.
PAK vs SL LIVE Score: कोहली, हेडन, बाबर के क्लब में शामिल हुए साहिबजादा फरहान
टी20 विश्व कप के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले खिलाड़ी
4 - मैथ्यू हेडन - 2007
4 - विराट कोहली - 2014
4 - बाबर आजम - 2021
4 - विराट कोहली - 2022
4 - साहिबजादा फरहान - 2026
PAK vs SL LIVE Score: पाकिस्तान ने 10 ओवरों में ठोके 102 रन
पाकिस्तान की बल्लेबाजी पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने शुरुआती 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 102 रन बनाए हैं. साहबजादा फरहान 36 गेंद में 55 और फखर जमान 24 गेंद में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: पावरप्ले में पाकिस्तानी सलामी जोड़ी ने किया धमाका
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने जब पावरप्ले (1-6 ओवर) में बनाए सर्वोच्च स्कोर
66/1 - बनाम न्यूजीलैंड - मोहाली - 2016
65/1 - बनाम बांग्लादेश - केप टाउन - 2007
64/0 - बनाम बांग्लादेश - पल्लेकेले - 2012
64/0 - बनाम श्रीलंका - पल्लेकेले - 2026
PAK vs SL LIVE Score: साहिबजादा फरहान ने पूरा किया अर्धशतक
साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा कर लिया है. वह 32 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 8.2 ओवरों में 82/0 रन है.
PAK vs SL LIVE Score: साहिबजादा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
323 - साहिबजादा फरहान - 2026
319 - विराट कोहली - 2014
317 - टी दिलशान - 2009
303 - बाबर आजम - 2021
302 - एम जयवर्धने - 2010
PAK vs SL LIVE Score: पहले पावरप्ले में पाक टीम ने बनाए 64 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने पहले पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 64 रन बनाए हैं. साहबजादा फरहान 25 गेंद में 40 और फखर जमान 11 गेंद में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: पाकिस्तान के 50 रन हुए पूरे
पाक टीम ने अपने शुरुआती 50 रन पूरे कर लिए हैं. इस आंकड़े को ग्रीन टीम ने 4.4 ओवरों में प्राप्त किया है. साहबजादा फरहान 20 गेंद में 35 और फखर जमान आठ गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: पाक टीम ने 4 ओवरों में बनाए 38/0 रन
चार ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है. पाक टीम ने चार ओवरों में बिना किसी नुकसान के 38/0 रन बनाए हैं. साहबजादा फरहान 17 गेंद में 24 और फखर जमान सात गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: फरहान ने बदला गियर, खूब लगा रहे हैं छक्के चौके
फरहान ने गियर बदल दिया है. वह मैदान में खूब छक्के चौके लगा रहे हैं. टीम का स्कोर तीन ओवरों में 26/0 रन है. साहबजादा फरहान 13 गेंद में 19 और फखर जमान चार गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: फरहान का चौका
श्रीलंका की तरफ से पारी का दूसरा ओवर दुष्मंथा चमीरा ने डाला. जहां पाक बल्लेबाज एक चौका की मदद से नौ रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर दो ओवरों में 16/0 रन है. साहबजादा फरहान आठ गेंद में नौ और फखर जमान चार गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: जमान का चौका, पाकिस्तान ने पहले ओवर में बनाए 7 रन
पाकिस्तान की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ओवर में एक चौका की मदद से 7/0 रन बनाए हैं. साहबजादा फरहान तीन गेंद में एक और फखर जमान तीन गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: खेल शुरू, 'करो या मरो' मुकाबले में फरहान और जमान कर रहे हैं पारी का आगाज
खेल शुरू हो चुका है. 'करो या मरो' मुकाबले में पाकिस्तान की तरफ से साहबजादा फरहान और फखर जमान पारी का आगाज कर रहे हैं.
PAK vs SL LIVE Score: बाबर, सैम अयूब जैसे स्टार खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन से हुई छुट्टी
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक.
PAK vs SL LIVE Score: आज के मुकाबले के लिए श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दसून शानका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका
PAK vs SL LIVE Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, पाकिस्तान को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता
पल्लेकेले में श्रीलंकाई कप्तान दसून शानका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान की टीम को पहले बल्लेबाजी करने को न्योता दिया है.