- पुर्तगाली सोलो ट्रैवलर व्लॉगर ने मुंबई में सेल्फी मांगने और पीछा किए जाने की घटना का अनुभव शेयर किया
- मुंबई पुलिस ने वायरल वीडियो के बाद मामले का स्वतः संज्ञान लेकर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कर जांच शुरू की
- इनेस फारिया ने बताया कि भारत में उनके दो महीने के प्रवास के दौरान यह पहली और एकमात्र अप्रिय घटना थी
मुंबई में ‘सेल्फी' की जिद और पीछा किए जाने की घटना के बाद पुर्तगाली सोलो ट्रैवलर‑व्लॉगर इनेस फारिया ने NDTV से कहा कि यह उनके दो महीने के भारत दौरे में हुई पहली और एकमात्र अप्रिय घटना थी और भारत फिर भी उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है. वायरल वीडियो के बाद मुंबई पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की, आरोपियों पर कार्रवाई शुरू की और इनेस से संपर्क कर सहायता की पेशकश भी की.
पुर्तगाली ट्रैवलर ने बताया अपना अनुभव
पुर्तगाली मूल की सोलो ट्रैवलर और व्लॉगर इनेस फारिया ने मुंबई में अपने साथ सेल्फी की जिद और पीछा किए जाने की घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया था. दरअसल उनके इंस्टाग्राम वीडियो पेज में बताया गया कि एक व्यक्ति बार‑बार सेल्फी की मांग करता रहा. यहां तक कि मेरे मना करने के बाद भी पीछा करता रहा. वीडियो वायरल होने के बाद यह मुद्दा चर्चा में आया
इस मामले में पुलिस की क्या कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया, दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने वीडियो सामने आने के बाद इनेस फारिया से संपर्क भी किया और सहायता की पेशकश की.
NDTV से क्या एक्सक्लूसिव बातचीत
NDTV से विशेष बातचीत में इनेस फारिया ने बताया कि भारत में दो महीने के प्रवास के दौरान यह पहली और एकमात्र अप्रिय घटना थी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस अनुभव से वह उदास हुईं, लेकिन इसे “वन‑ऑफ” (एक अलग‑थलग मामला) मानती हैं और इससे भारत के बारे में उनकी राय नहीं बदल रही. इनेस ने मुंबई पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए आभार जताया.
“भारत अब भी मेरी टॉप डेस्टिनेशंस में”
इनेस फारिया ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान अधिकांश भारतीय बेहद मददगार और स्वागत करने वाले रहे. उन्होंने भारत को पर्यटकों के लिए सुरक्षित बताया और कहा कि वह दूसरों को भी भारत आने की सलाह देंगी. उनके मुताबिक, ऐसी एकलौती घटना को भारत की छवि पर हावी नहीं होना चाहिए. सोशल मीडिया पर उनकी संतुलित प्रतिक्रिया को सराहना मिल रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं