विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: इफ्तार पार्टी में घर आए गेस्ट के लिए बनाएं मेथी मटर मलाई, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले

Methi Matar Malai: अगर आप भी इफ्तार पार्टी में घर आए गेस्ट कुछ हटकर और स्वादिष्ट सर्व करना चाहती हैं, तो मेथी मटर मलाई को जरूर करें ट्राई.

आज क्या बनाऊं: इफ्तार पार्टी में घर आए गेस्ट के लिए बनाएं मेथी मटर मलाई, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले
Methi Matar Malai: मेथी मटर मलाई कैसे बनाएं. (Credit: Screenshot From chefbhupikitchen Instagram)

Methi Matar Malai: रमजान महीने को इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना माना जाता है. 30 दिनों तक पड़ने वाले रोजे के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्य निकलने से पहले सहरी खाकर रोजा रखते हैं और सूर्यास्त के बाद रोजा इफ्तार करते हैं, जिसमें रोजा खोला जाता है. इफ्तार पार्टी में लोग एक दूसरे के घर जाते हैं या उन्हें डिनर पर बुलाते हैं. अगर आप भी डिनर होस्ट कर रहे हैं और ऐसी रेसिपी तलाश रहे हैं, जिसे आसानी से बनाया जा सके, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि आज हम आपको chefbhupikitchen द्वारा शेयर मेथी मटर मलाई की रेसिपी बता रहे हैं. 

ताज़ी हरी मेथी, मीठे हरे मटर और मलाई/क्रीम से बनी यह डिश स्वाद में जितनी रिच है उतनी ही खुशबूदार भी. हल्की कड़वाहट वाली मेथी, मटर की मिठास और मलाई का क्रीमीपन, तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन इस सब्ज़ी को खास बना देता है. इस डिश को रोटी, पराठा, नान या जीरा राइस के साथ पेयर कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं मेथी मटर मलाई- (How To Make Methi Matar Malai Recipe)

सामग्री-

  • 250 ग्राम मेथी
  • 2-3 प्याज
  • 2 इंच अदरक
  • 5-6 हरी मिर्च
  • 10-15 लहसुन की कलियां
  • 2-3 टमाटर
  • 2 बड़े चम्मच मूंगफली
  • 1 छोटा चम्मच चना दाल
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच तिल
  • 2-3 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 कप मटर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

विधि- 

  1. इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले मेथी को साफ करके काट लें. 
  2. अब एक पैन लें इसमें मूंगफली के दाने डालकर भून लें. अब इसमें थोड़ी सी चने की दाल, सूखी लाल मिर्च, साबुत धनिया, काली मिर्च, सफेद वाले तिल डालकर हल्का रोस्ट कर लें.
  3. अब थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें.
  4. अब एक पैन में तेल डालें, जीरा चटकाएं, कटी हुई लहसुन, हरी मिर्च और अदरक को डालकर हल्का सा भून लें.
  5. अब कटे हुए प्याज डालें और सॉफ्ट होने तक पकाएं.
  6. फिर इसमें हरी मटर डालकर भून लें. फिर इसी में कटे हुए टमाटर, थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और कुछ देर ढक कर पकाएं.
  7. फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें.
  8. अब इसमें कटी हुई मेथी को एड करें और 5 मिनट तक इसे भूने.
  9. फिर इसमें मसाले वाला पेस्ट डालें और कुछ देर तक पकाएं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: अंडे के बिना कैसे बनाएं स्वादिष्ट Eggless अंडा करी, फटाफट नोट करें रेसिपी

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Methi Matar Malai Recipe Best For Iftar Party, How To Make Methi Matar Malai, Methi Matar Malai Kaise Banaye, Ramdan Recipe, Methi Matar Malai, Dinner Recipe, Methi Ke Fayde, Matar Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com