Masala Cucumber Lemonade: चिलचिलाती धूल और गर्मी का कहर पूरे देश में जारी है. गर्मी और पसीने की वजह से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में शरीर को ठंडा रखने में कुछ खास ड्रिंक्स की मदद कर सकते हैं. इस हेल्दी ड्रिंक्स को पीने से लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है. खीरे में करीब 96% तक पानी होता है, ऐसे में इसके नियमित सेवन खाने से बॉडी में हाइड्रेशन को बरकरार रखा जा सकता है. इसके साथ ही नींबू भी शरीर को हाइड्रेट रखने और लू से बचाने में मदद करते हैं.
मशहूर सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर न हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मसाला खीरा नींबू पानी बनाने की ईजी और यूनिक रेसिपी शेयर की जो इन गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मददगार हो सकता है. साथ ही इस मसाला कुकंबर लेमनेड का स्वाद भी आपकी जुबान पर चढ़ जाएगा. आइए शेफ कुणाल की इस रेसिपी को डिटेल में जानते हैं.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
ये भी पढ़ें: सिंधी स्टाइल का घेवर बनाने का वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल, जानिए क्या है इसमें खास
मसाला खीरा नींबू पानी के लिए सामग्री (Masala Cucumber Lemonade Ingredient)
- खीरा (छिला और टुकड़ों में कटा हुआ) - 1
- नींबू (छोटा) - 2
- पुदीने की पत्तियां - मुट्ठी भर
- चीनी - 2½ बड़े चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
- काला नमक - स्वादानुसार
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- भुना हुआ जीरा पाउडर - 1 चम्मच
- चाट मसाला - ½ छोटा चम्मच
- बर्फ के टुकड़े
- सोडा वाटर (ठंडा) - ऊपर से डालने के लिए
मसाला खीरा नींबू पानी बनाने का तरीका (How to make Masala Cucumber Lemonade)
खीरा, नींबू, पुदीना, चीनी, नमक, काला नमक, धनिया पाउडर, भुना जीरा, चाट मसाला और थोड़ा सा पानी एक साथ मिला लें. इस ग्राइंडर में डालकर चिकना पीसकर प्यूरी बना लें.
अब सर्व करने के लिए गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और खीरा वाले मिक्सचर को समान रूप से गिलासों में डालें. कुछ और पुदीने की पत्तियां, कुछ नींबू के टुकड़े डालें और ऊपर से ठंडा सोडा पानी डालें. चम्मच से चलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
Arvind Kejriwal के Tihar में आम खाने का विवाद, जानिए क्या Mango बढ़ाता है Sugar | Sawaal India Ka
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं