क्या आप भी ढाबा या रेस्टोरेंट के स्वाद वाला परतदार लच्छा पराठा खाना पसंद करते हैं. लेकिन इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको शेफ रणवीर बरार द्वारा यूट्यूब पर (hef Ranveer Brar) शेयर रेसिपी बता रहे हैं. जिसे आप बिना किसी झंझट के घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. मैदे से तैयार यह नान बाहर से गोल्डन और कुरकुरा होता है, जबकि अंदर से नरम रहता है. इसकी खासियत इसकी खूबसूरत परतें हैं, जो इसे साधारण नान से अलग बनाती हैं. इसे दाल, पनीर या किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व किया जा सकता है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
कैसे बनाएं लच्छा पराठा-
सामग्री-
डो के लिए-
- 350 ग्राम मैदा
- नमक स्वादानुसार
- आवश्यकता अनुसार पानी
- 1 छोटा चम्मच तेल
गार्लिक फ्लेवर्ड ऑयल के लिए-
सामग्री-
- 3-4 लहसुन की कलियां
- 2-3 बड़े चम्मच घी
- 2 बड़े चम्मच तेल
कोटिंग के लिए-
सामग्री-
- सूजी
- खसखस
- देगी लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
गार्लिक फ्लेवर्ड ऑयल विधि-
एक पैन में बारीक कटा हुआ लहसुन, घी और तेल डालें. धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं. लहसुन के गोल्डन होने तक भूनें, ताकि उसका स्वाद तेल में अच्छी तरह आ जाए. गैस बंद करें और तैयार गार्लिक फ्लेवर्ड ऑयल को आगे उपयोग के लिए अलग रख दें.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
कोटिंग विधि-
एक ट्रे या प्लेट में सूजी, खसखस, देगी लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मिश्रण एकसार हो जाए. तैयार कोटिंग मिश्रण को अलग रख दें और पराठे/नान की लोई को कोट करने के लिए इस्तेमाल करें.
विधि-
- एक बड़े बाउल या परात में मैदा, नमक, तेल और आवश्यकता अनुसार पानी डालें.
- सभी चीजों को मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें.
- आटे को गीले कपड़े से ढककर कम से कम 30 मिनट के लिए रख दें, ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए.
- तैयार आटे से एक बड़ी लोई लें और उसे हल्का बेलकर चपटा कर लें.
- अब इसे पतली शीट के रूप में बेल लें. शीट पर तेल गार्लिक फ्लेवर्ड ऑयल अच्छी तरह लगाएं.
- उंगलियों की मदद से इसे प्लीट्स में मोड़ें. प्लीटेड शीट को हल्का खींचते हुए रोल करें और फिर गोल आकार में लपेट लें.
- इस रोल की हुई लोई को 10 मिनट के लिए आराम करने दें.
- इसके बाद लोई को तैयार कोटिंग मिश्रण में अच्छी तरह लपेटें.
- अब इसे दोबारा पतला बेल लें और ऊपर से गार्लिक फ्लेवर्ड ऑयल अच्छी तरह लगा दें.
- तवा गरम करें और उस पर थोड़ा गार्लिक फ्लेवर्ड ऑयल लगाएं.
- तैयार नान को तवे पर डालें और दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंके.
- हल्के हाथों से नान को दबाकर या क्रश करके उसकी परतें खोलें.
- गरमा-गरम लच्छा नान को शाही पनीर, दाल मखनी, कढ़ाई पनीर या किसी भी पसंदीदा ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व करें.
ये भी पढ़ें- करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं