VIRAL VIDEO: भारतीय रेलवे का कायाकल्प अब सात समंदर पार तक सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में इंदौर आ रही 'वीरभूमि एक्सप्रेस' के फर्स्ट एसी (1st AC) कूपे में सफर कर ब्रिटिश यूट्यूबर गोगो और 'के' दंग रह गए. मात्र 1900 रुपये के टिकट में साफ-सुथरा केबिन, होटल जैसा बड़ा स्पेस और बाथरूम में शॉवर-गीजर जैसी आधुनिक सुविधाएं देखकर दोनों ने इसे 'पैसा वसूल' बताया. सफर का सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिला जब चलती ट्रेन में उन्हें गरमा-गरम डोमिनोज पिज्जा डिलीवर हुआ. इंदौर की स्वच्छता और रेलवे की समयबद्धता से प्रभावित होकर विदेशी जोड़े ने कहा, "ये हमने क्या देख लिया. वे इस ट्रेन से उतरना ही नहीं चाहते थे. यह वायरल वीडियो साबित करता है कि भारतीय रेल अब वैश्विक पर्यटकों के लिए भी सफर का बेहतरीन अनुभव बन रही है." यूट्यूबर ने अपनी इस यादगार जर्नी को यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है. उन्होंने कहा कि ये सफर कभी न खत्म हो.
होटल रूम जैसा फर्स्ट एसी कूपे
यूट्यूबर अपने कूपे (कैबिन) में दाखिल हुए. पेपर पैकेट में लिपटी बिल्कुल साफ-सुथरी चादरें, तकिए और कंबल देखकर दोनों दंग रह गए. कैबिन में चार्जिंग प्लग, रीडिंग लाइट्स, सामान रखने के लिए रैक और एक बड़ा सा शीशा मौजूद था. कूपे इतना हवादार और बड़ा था कि गोकन ने जब इसका नाप लिया तो यह लगभग 10 स्क्वायर मीटर का निकला. गोकन ने मुस्कुराते हुए कहा, "यह तो हमारे कुछ होटलों के कमरों से भी बड़ा और शानदार है."
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
शॉवर और गीजर के साथ नहाने की सुविधा
सफर आगे बढ़ा तो यूट्यूबर गोकन जब बाथरूम की तरफ गए तो चौंक उठे. वहां एक चलता-फिरता शॉवर और गीजर मौजूद था. तभी कूपे का दरवाजा खटखटाकर एक वेंडर अंदर आया. उसके हाथ में जो था, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. गर्मागर्म डोमिनोज पिज्जा. ट्रेन के भीतर मात्र 220 रुपये में ताजा पिज्जा मिलना किसी जादू से कम नहीं था. गोकन ने वेंडर की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा, "ट्रेन में डोमिनोज लाना और बेचना बेहतरीन बिजनेस आइडिया है.
यह भी पढ़ें | भारत की ट्रेन में 26 लाख का टिकट लेकर चढ़े अमेरिकी यूट्यूबर, बोले- पूरी दुनिया में ऐसी चीज नहीं देखी
महाकाल के दर्शन करने जा रहे थे यात्री
गोकन ने कूपे से बाहर निकलकर सेकंड क्लास (3AC/2AC) का भी जायजा लिया. वहां उनकी मुलाकात गुजरात के प्रतीक और हेमंत से हुई, जो उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर जा रहे थे. प्रतीक ने बताया, "इस ट्रेन के 50% यात्री भगवान शिव के दर्शन के लिए ही जा रहे हैं."
वक्त से पहले ही पहुंच गई ट्रेन
इस शानदार कूप का किराया करीब 1900 रुपए था, जिसकी तुलना गोकन ने यूके की महंगी ट्रेनों से की. सबसे बड़ा सरप्राइज सुबह मिला, जब ट्रेन अपने तय समय से 30 मिनट पहले ही इंदौर पहुंच गई. साफ-सुथरे इंदौर स्टेशन पर उतरते हुए इस यूट्यूबर जोड़ी ने कहा, "हम तो ट्रेन से उतरना ही नहीं चाहते थे. बस ये सफर ऐसे ही चलता रहे."
यह भी पढ़ें | वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया
यह भी पढ़ें | पाकिस्तान की सबसे लग्जरी ट्रेन में कदम रखते ही इंडियन यूट्यूबर हैरान, बोला- 'इसने तो हद कर दी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं