करवा चौथ का पर्व बस आने ही वाला है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. व्रत वाले दिन सोलह श्रृंगार करके हर महिला खुद को संवारती है. लेकिन क्या आप भी इस करवा चौथ स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं वो भी बिना पार्लर जाए, तो आज से ही अपनी डाइट में किन चीजों को कर लें शामिल. आपको बता दें कि सही खान-पान स्किन को अंदर से रिपेयर करती है और चेहरे पर एक अलग ही ग्लो आता है.
ग्लोइंग स्किन के लिए कैसी रखें अपनी डाइट-
1. अनार-
अनार केवल सेहत के लिए ही अच्छा नहीं है, बल्कि यह स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो चेहरे को ग्लोइंग बनाने और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकते हैं. रोज एक कटोरी फ्रेश अनार खाने या इसका जूस पीने से खून साफ होता है, जिससे चेहरे पर ग्लो बढ़ सकता है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान

2. भीगे हुए बादाम और अखरोट-
करवा चौथ से पहले हल्की ठंड होने लगती है और इस मौसम में अक्सर स्किन ड्राई और खिंची-खिंची होने लगती है. ऐसे में हेल्दी फैट्स बहुत जरूरी हैं. रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए 4-5 बादाम और 1 अखरोट जरूर खाएं. बादाम में मौजूद विटामिन-ई स्किन को गहराई से पोषण देता है, जबकि अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन की नमी को बरकरार रखकर उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मददगार है.
3. आंवला-
आंवले को विटामिन-सी का पावरहाउस माना जाता है. अगर आपकी स्किन डल और बेजान लग रही है, तो आंवला आपके बहुत काम आ सकता है. यह शरीर में कोलाजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे स्किन टाइट और यंग दिखती है. आप रोजाना सुबह एक चम्मच आंवले का जूस गुनगुने पानी के साथ ले सकती हैं या फिर आंवले का मुरब्बा भी खा सकती हैं.
4. चुकुंदर-
चुकुंदर शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को तेजी से बढ़ाता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. इसमें मौजूद आयरन और विटामिन्स चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं. अगर आप रोज चुकंदर का सलाद खाती हैं या फिर चुकंदर और गाजर का मिक्स जूस पीती हैं, तो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर नेचुरल साफ दिख सकता है.
5. नारियल पानी-
जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो चेहरा बेजान दिखने लगता है. दिन में कम से कम एक बार नारियल पानी जरूर पीएं. यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ स्किन को हाइड्रेट रखता है, जिससे चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो आता है और पिंपल्स की समस्या भी कम हो सकती है.
ग्लोइंग स्किन के लिए कुछ खास टिप्स-
- भरपूर पानी पीएं- दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं ताकि शरीर के सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें.
- पूरी नींद लें- 7-8 घंटे की नींद लेना न भूलें, वरना आंखों के नीचे काले घेरे दिख सकते हैं.
- जंक फूड से दूरी- ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने से बचें, क्योंकि इससे चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ठंड में कौन सी रोटी खानी चाहिए?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं