Kitchen Tips: खाना बनाते समय अक्सर कई बार हम लोगों में कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि कोई मसाला कम या ज्यादा हो जाता है. या फिर नमक कम या ज्यादा हो जाता है. खाना बनाना किसी कला से कम नही हैं. लेकिन कभी-कभी कोई न कोई कमी हो ही जाती है. खाने में थोड़ी सी कमी भी उसके स्वाद को बिगाड़ सकती है. इसलिए जरूरी है कि हमको किचन में काम आने वाले कुछ आसान नुस्खों के बारे में पता हो. जो हमसे कभी-कभार हुई गलतियों को ठीक कर दें. आज हम आपके साथ एक ऐसा ही किचन टिप शेयर करेंगे जो आपके खाने में तेज हुए नमक को कम करने में आपकी मदद कर सकता है.
ये नुस्खा शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि अगर आपकी ग्रेवी वाली सब्जी में दाल में या फिर सूखी सब्जी में नमक ज्यादा हो जाता है तो उसको आप कैसे बैलेंस कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है ये नुस्खा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: शिमला मिर्च का ज्यादा सेवन डाल सकता है आपकी सेहत पर बुरा असर, जानिए किन लोगों को नहीं खाना चाहिए
पंकज भदौरिया ने बताया कि अगर आपकी दाल या ग्रेवी में नमक ज्यादो हो गया है तो उसमें आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर डाल दें और सब्जी को फिर से गर्म करें. कुछ देर तक गर्म करने के बाद आटे की गोलियों को बाहर निकाल दें. आप देखेंगे की आपका नमक बैलेंस हो गया है. आटे की ये गोलियां करी में एक्सट्रा नमक को सोख लेता है.
वहीं बात करें किसी सूखी सब्जी में ज्यादा नमक को कम करने की तो उसमें भी आप सब्जी को गर्म करते हुए उसमें नींबू का रस डालकर मिला दें या फिर उसमें थोड़ा सा दही मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दें. आपका नमक कम हो जाएगा और सब्जी में स्वाद भी बढ़ जाएगा.
यहां देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं