विज्ञापन

कुकर की सीटी बार-बार होती है खराब? इन आसान ट्रिक्स से खुद ही करें ठीक, समय और पैसे की होगी बचत!

Pressure Cooker Whistle Repair Tricks: कई बार छोटी-छोटी समस्याओं के लिए मैकेनिक को बुलाना थोड़ा परेशान करने वाला लगता है. अगर आप भी अपने कुकर की सीटी को खुद से ठीक करना चाहते हैं, तो इस ट्रिक को फॉलो कर सकते हैं.

कुकर की सीटी बार-बार होती है खराब? इन आसान ट्रिक्स से खुद ही करें ठीक, समय और पैसे की होगी बचत!
Pressure Cooker Whistle: कुकर की सीटी को कैसे ठीक करें.

Pressure Cooker Whistle Repair Tricks: कई बार ऐसा होता है कि किचन में काम करते समय अचानक से प्रेशर कुकर की सीटी काम करना बंद कर देती है. ऐसे समय समझ नहीं आता कि क्या किया जाए. क्योंकि आज के समय में प्रेशर कुकर हमारे रोजमर्रा का एक हिस्सा बन गया है. दाल बनाना हो, चावल बनाना हो, कुछ उबालना हो झट से कुकर निकल आता है. इसका एक कारण ये भी है कि ये हमारे काम को आसान और समय की बचत करता है. अगर आपके किचन में भी कुकर की सीटी बार-बार खराब हो जाती है, तो आप आसान ट्रिक्स की मदद से इसे घर पर ही ठीक कर सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, क्योंकि हाल ही में @simplerepairstep7626 नाम के यूट्यूब शॉर्ट पर एक वीडियो शेयर कर तरीका बताया गया है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं खुद से कैसे ठीक करें कुकर की सीटी. 

कुकर की सीटी को कैसे ठीक करें- (Cooker ki seeti kaise sahi kare)

इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि अगर आपके कुकर की सीटी ढीली हो गई है, तो आप उसे आसानी से ठीक कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक पिन की मदद से सीटी के नीचे वाले पार्ट को पुश करना है और वहां पर एक नए नट को फिट करना है. फिर वापस आप लगाकर इसे देखें ये नई की तरह हो गई. हो गया न घंटों का काम मिनटों में. 

कुकर की सीटी के लिए अन्य टिप्स-

​कुकर की सीटी न बजने का सबसे बड़ा कारण है गंदगी. दाल या चावल बनाते समय उसका पानी सीटी के छेद में फंस जाता है, जो सूखने के बाद पत्थर जैसा कड़ा हो जाता है. ऐसे में सीटी को निकालें और उसे गरम पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद एक पतले तार या सुई की मदद से सीटी के छोटे-छोटे छेदों को साफ करें.

​कभी-कभी सीटी का स्प्रिंग या उसका अंदरूनी हिस्सा ढीला हो जाता है. अगर सीटी बहुत ज्यादा हिल रही है, तो वह प्रेशर नहीं रोक पाएगी. सीटी के अंदर के नट को चेक करें. अगर वह ढीला है, तो उसे हल्का सा टाइट कर दें. ध्यान रहे, बहुत ज्यादा जोर न लगाएं वरना सीटी जाम हो सकती है.

​नोट- 

​कुकर एक प्रेशर वाली चीज है, इसलिए इसके साथ ज्यादा छेड़छाड़ खतरनाक हो सकती है. अगर आप ठीक नहीं कर पा रहे हैं, तो मैकेनिक को ही दिखाएं. 

ये भी पढ़ें- बिना दूध-चीनी सुबह खाली पेट पी लें ये ड्रिंक, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Life Hack Pressure Cooker Whistle Repair Tricks, Cooker Ki Seeti Kaise Sahi Kare, Pressure Cooker Whistle Repair, Kitchen Hacks, Cooker Whistle Problems, How To Fix Pressure Cooker Whistle, Pressure Cooker Maintenance Tips, Cleaning Vent Tube, Loose Gasket Solution, Cooker Safety Tips, Home Appliance Repair, Kitchen DIY Tricks, Fix Stuck, Pressure Cooker Whistle, Pressure Cooker Pressure Leak, Household Tips In Hindi, Kitchen Gear Maintenance, Cooking Safety Guide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com