- आंध्र प्रदेश के काकिनाडा के वेतलापलेम में स्थित सूर्या फायर वर्क्स पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ
- धमाके के समय फैक्ट्री में लगभग बीस मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हो गए
- इस धमाके में अब तक अठारह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और घायलों का इलाज जारी है
आंध्र प्रदेश में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, ये धमाका काकिनाडा के वेतलापलेम में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ है. इस धमाके में कई लोग गंभीर रूप से घायल घायल हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये धमाका पटाखा बनाते समय हुआ.
Kakinada, Andhra Pradesh | 18 people have died after a fire broke out in a firecracker manufacturing unit in Vetlapalem, Kakinada district. The condition of several injured persons is reported to be critical: Sagili Shan Mohan, Collector & District Magistrate
— ANI (@ANI) February 28, 2026
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना को लेकर जानकारी मांगी है. उन्होंने इस दुर्घटना में हुई मजदूरों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने अपने मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है. सीएम नायडू ने दुर्घटना के कारणों और राहत और बचाव के काम का जायजा भी लिया.
STORY | Several feared injured in blast at crackers unit in Andhra Pradesh
— Press Trust of India (@PTI_News) February 28, 2026
Several people are feared injured in an explosion at a crackers unit in Kakinada district on Saturday.
READ: https://t.co/Z4WeVmJleK
VIDEO: pic.twitter.com/BSTAyURxeg
अधिकारियों ने बताया कि ये धमाका वेतलापलेम में स्थित सूर्या फायर वर्क्स की फैक्ट्री में हुआ. अधिकारियों ने बताया कि धमाके के वक्त 20 मजदूर काम कर रहे थे. पटाखा बनाते वक्त ही धमाका हुआ, जिस कारण आग लग गई. इस धमाके में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
पीएम मोदी ने जताया दुख
इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट किया, 'आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक फैक्ट्री में हुए धमाके में लोगों की मौत से दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं.' उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं