विज्ञापन
20 minutes ago

India Post GDS Result 2026 Live Results : अगर आपने भी इंडिया पोस्ट में 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए आवेदन किया है, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है. भारतीय डाक विभाग बहुत जल्द India Post GDS Result 2026 घोषित करने जा रहा है. ताजा अपडेट्स के मुताबिक, पहली मेरिट लिस्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर किसी भी वक्त जारी हो सकती है.

बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं हुआ है. उम्मीदवारों का सिलेक्शन पूरी तरह से उनकी 10वीं कक्षा के अंकों (Merit-based) के आधार पर किया जाएगा. अगर आपके 10वीं में अच्छे नंबर हैं, तो डाक विभाग में नौकरी पाने का यह गोल्डेन चांस है.

 LIVE Updates of India Post Gramin Dak Sevak (GDS) Result 2026

LIVE Updates of India Post Gramin Dak Sevak (GDS) Result 2026 : उम्र और योग्यता का गणित

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार दौड़ में हैं जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है और जिन्होंने 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय के साथ पढ़ाई की है. साथ ही, उन्हें अपने इलाके की स्थानीय भाषा की जानकारी होना भी जरूरी है.

स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल

आंध्र प्रदेश 1060

असम 639

बिहार 1344

छत्तीसगढ़ 1155

दिल्ली 38

गुजरात 1782

हरियाणा 270

हिमाचल प्रदेश 520

जम्मू और कश्मीर 267

झारखंड 908

कर्नाटक 1022

केरल 1691

मध्य प्रदेश 2102

महाराष्ट्र 3553

उत्तर पूर्वी 1019

ओडिशा 1191

पंजाब 261

राजस्थान 634

तमिलनाडु 2009

तेलंगाना 608

उत्तर प्रदेश 3169

उत्तराखंड 436

पश्चिम बंगाल 2963

ndia Post GDS Result LIVE Updates : स्टेट वाइज वैकेंसी पर एक नजर

इस बार सबसे ज्यादा भर्तियां महाराष्ट्र (3,553) और उत्तर प्रदेश (3,169) में निकाली गई हैं. वहीं बिहार में 1,344 और मध्य प्रदेश में 2,102 पदों पर युवाओं को मौका मिलेगा. दिल्ली जैसे छोटे सर्कल में केवल 38 सीटें हैं, जिस वजह से वहाँ मुकाबला काफी कड़ा हो सकता है.

India Post GDS Result 2026 Live Updates : किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा. इसके लिए आपको 15 दिन का समय मिलेगा. इन डॉक्यूमेंट्स को जरूर अपने पास रखें.

जाति प्रमाण पत्र 

पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड)

जन्म तिथि का प्रमाण

मेडिकल सर्टिफिकेट

India Post GDS Result 2026 Live Updates : रिजल्ट कैसे चेक करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर आपको 'Results' या 'Shortlisted Candidates' का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.

अब अपने राज्य (Circle) के नाम पर क्लिक करें.

आपके सामने एक PDF फाइल खुल जाएगी.

इस फाइल में अपना Roll Number या रजिस्ट्रेशन नंबर ढूंढें.

अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com