Capsicum Side Effects: सब्जियों में मिलने वाली शिमला मिर्च न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है बल्कि यह अपनी बनावट और रंगो के लिए भी जानी जाती है. हरी, पीली, लाल और नारंगी रंग की शिमला मिर्च जिस खाने के साथ भी जुड़ती हैं तो वो उसके स्वाद और रंगत दोनों को बेहतरीन बना देती हैं. कई लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं, कई लोग इसे स्टफड खाते हैं तो वहीं चाइनीज आइटम्स में भी इसका खूब इस्तेमाल होता है. कई लोग इसको सलाद के तौर पर खाना भी पसंद करते हैं. हालांकि ये अपने स्वास्थय लाभों के लिए जानी जाती है, लेकिन कहते हैं न कि किसी भी चीज की अति फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है तो ऐसा ही कुछ शिमला मिर्च के साथ भी है. इसका ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. तो आइए जानते हैं शिमला मिर्च का ज्यादा सेवन करने से होने वाले नुकसान.
यह भी पढ़ें: मूली को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इस तरह से करें स्टोर, लंबे समय तक बनी रहेगी ताजी
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिमला मिर्च खाने के नुकसान (Disadvantages of eating capsicum)

- शिमला मिर्च ज्यादा खाने से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. इसलिए जिन लोगों को बीपी की समस्या रहती है उनको इसका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए.
- ज्यादा मात्रा में शिमला मिर्च का सेवन एलर्जी की समस्या भी पैदा कर सकता है. इसको ज्यादा खाने से स्किन में रैशेज और खुजली जैसी परेशानियां पैदा हो सकती हैं.
- शिमला मिर्च के ज्यादा सेवन ने ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है. इसलिए व्यक्ति को किसी भी तरह की सर्जरी कराने से पहले या फिर बाद में इसका सेवन करने से बचना चाहिए.
- शिमला मिर्च का ज्यादा सेवन बॉडी टेंपरेचर को भी बढ़ा सकता है. शिमला मिर्च की तासीर गर्म होती है. इसलिए इसका ज्यादा सेवन शरीर में गर्मी को बढ़ा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं