विज्ञापन

परफेक्ट आटा चकली कैसे बनाएं? मार्केट से अच्छी Crispy Atta Chakli बनाने की आसान विधि

गेहूं के आटे से बनने वाली चकली बनाना बहुत आसान है. इसमें न तो चावल भिगोने की जरूरत है और न ही सूजी या मैदे का इस्तेमाल होता है. सही तरीके से स्टीम किए गए आटे से बनी ये चकली बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से हल्की रहती है. यहां जानिए घर पर बाजार जैसी परफेक्ट आटा चकली कैसे बनाएं?

परफेक्ट आटा चकली कैसे बनाएं? मार्केट से अच्छी Crispy Atta Chakli बनाने की आसान विधि
आटा चकली कैसे बनाएं?

ज्यादातर लोगों को चाय पसंद होती है और सुबह शाम की चाय नहीं मिले तो दिन अधूरा-अधूरा सा लगता है. अक्सर लोग चाय के साथ कुछ न कुछ खाना पसंद करते हैं तो आटे की चकली बना सकते हैं. गेहूं के आटे से बनने वाली ये चकली बनाना बहुत आसान है. इसमें न तो चावल भिगोने की जरूरत है और न ही सूजी या मैदे का इस्तेमाल होता है. सही तरीके से स्टीम किए गए आटे से बनी ये चकली बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से हल्की रहती है. बस इसे बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं घर पर बाजार जैसी परफेक्ट आटा चकली कैसे बनाएं?

आटा चकली कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @RasoiGhar नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में परफेक्ट आटा चकली बनाने का तरीका बताया है. इस बनाने के लिए सबसे पहले छना हुआ तीन कप गेहूं का आटा एक साफ सफेद सूती कपड़े में बांधकर पोटली बना लें. इसके बाद प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी डालकर इस पोटली को चार सीटी आने तक स्टीम करें. आटा सही तरह से स्टीम होने पर पोटली का आकार बना रहेगा और चकली ज्यादा खस्ता बनेगी.

आटा तैयार करें

स्टीम किए हुए आटे को ठंडा करके हल्का सा पीस लें या हाथों से मसल लें. इसके बाद छलनी से छानकर सभी गांठें अलग कर दें. क्योंकि चिकना आटा ही अच्छी चकली बनाने में मदद करता है. अब आटे में नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, कलौंजी और तिल मिलाएं. इसके साथ ही दरदरी पिसी हुई हरी मिर्च और बारीक कटी धनिया पत्ती डालें. ये सभी चीजें चकली को शानदार स्वाद और रंग देती हैं. आखिर में दो चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.

आटा चकली बनाने का सही तरीका

मसाले मिलाने के बाद धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम लेकिन थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा कड़ा हो और न ही बहुत ढीला. तैयार आटे को ज्यादा देर रखने की जरूरत नहीं है. हल्का सा मसलकर इसे तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है. चकली मेकर में स्टार वाली जाली लगाकर आटे को भरें और मध्यम आकार की चकली बनाएं.

सही तापमान पर करें फ्राई

चकली को हमेशा अच्छी तरह गर्म तेल में ही तलें. मध्यम से तेज आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें. ठंडे तेल में चकली डालने से वह टूट या खुल सकती है.

यह भी पढ़ें:- कुकर में गाजर का हलवा कैसे बनाएं? गाजर को बिना घिसे और बिना चीनी के हलवा बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- राख से खाद कैसे बनाएं? पौधों के लिए पोटेशियम और कैल्शियम से भरपूर खाद बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- गुलाब जल कैसे बनाएं? घर पर शुद्ध गुलाब जल बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- Homemade Potato Soap: घर पर आलू और एलोवेरा से साबुन बनाने का आसान तरीका, नहाने के बाद मुलायम रहेगी स्किन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chakli, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com