विज्ञापन

गुरु पर्वत उभरा हुआ है? जानिए लीडरशिप, मान-सम्मान और रिश्तों से जुड़े 3 खास संकेत

हाथ में गुरु पर्वत उभरा होने का मतलब क्या है? जानें हस्तरेखा में गुरु पर्वत के शुभ संकेत, लीडरशिप और मान-सम्मान से जुड़े राज.

गुरु पर्वत उभरा हुआ है? जानिए लीडरशिप, मान-सम्मान और रिश्तों से जुड़े 3 खास संकेत
क्या आपकी हथेली में भी है उभरा हुआ गुरु पर्वत?
NDTV

क्या आपने कभी अपनी हथेली को ध्यान से देखा है? हस्तरेखा में लकीरों के साथ हथेली के अलग-अलग उभारों को पर्वत कहा जाता है, और हर पर्वत की अपनी कहानी होती है. इन्हीं में से एक है गुरु पर्वत, जो हमारी तर्जनी यानी इंडेक्स फिंगर के ठीक नीचे मौजूद होता है. अगर यह हिस्सा थोड़ा उभरा हुआ दिखे, तो इसे काफी शुभ माना जाता है.

आगे बढ़कर कमान संभालने की आदत:

जिस किसी के हाथ में गुरु पर्वत उभरा होता है, वह अक्सर पीछे खड़े रहने के बजाय खुद आगे बढ़कर पहल करना पसंद करता है. ऐसे लोग मुश्किल वक्त में भी घबराते नहीं हैं, बल्कि सही समय पर ठोस फैसले लेते हैं. कोई भी जिम्मेदारी मिल जाए, ये उसे अधूरा नहीं छोड़ते और पूरा करने के लिए जी-जान लगा देते हैं. खुद की काबिलियत पर इनका भरोसा काफी मजबूत होता है, जिस वजह से कठिन लक्ष्य भी इन्हें डरा नहीं पाते.

सीखने की भूख और मान-सम्मान की चाह:

उभरे गुरु पर्वत वाले लोगों के भीतर हमेशा कुछ नया जानने और खुद को निखारने की ललक रहती है, वे बस दिन काटने के लिए काम नहीं करते, बल्कि अपने काम के जरिए एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं. इनके लिए सिर्फ नोट कमाना ही सब कुछ नहीं होता; समाज में मिलने वाली इज्जत और पहचान इन्हें ज्यादा खींचती है.अपने ख्वाबों को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत करने से ये कभी कतराते नहीं हैं.

 समझदारी से रिश्ते निभाने का हुनर:

स्वभाव की यही परिपक्वता इनके रिश्तों में भी साफ झलकती है. ऐसे लोग सामने वाले की बात को ध्यान से सुनते हैं और बिना बात के उलझने के बजाय समझदारी से रास्ता निकालते हैं. दोस्ती हो या प्यार या फिर परिवार का कोई नाता, हर रिश्ते को ये पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं. दूसरों की भावनाओं को तवज्जो देने की वजह से लोग इन पर जल्दी भरोसा करने लगते हैं और कई बार सलाह लेने भी इन्हीं के पास आते हैं.

इसे भी पढ़ें: Mercury Transit 2026: 2 दिसंबर से बुध बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा यू-टर्न

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com