विज्ञापन

गुलाब जल कैसे बनाएं? घर पर शुद्ध गुलाब जल बनाने का आसान तरीका

घर पर गुलाब जल बनाना बहुत आसान होता है. इसे सिर्फ गुलाब की पंखुड़ियों और पानी से तैयार कर सकते हैं. यहां जानिए घर पर गुलाब जल कैसे बनाएं.

गुलाब जल कैसे बनाएं? घर पर शुद्ध गुलाब जल बनाने का आसान तरीका
गुलाब जल कैसे बनाएं?

स्किन केयर और कई घरेलू कामों में पुराने समय से गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता है. बाजार में मिलने वाला गुलाब जल कई बार प्रिजर्वेटिव और अन्य केमिकल्स के साथ आता है, इसलिए बहुत से लोग इसे घर पर बनाना पसंद करते हैं और घर पर गुलाब जल बनाना बहुत आसान होता है. इसे सिर्फ गुलाब की पंखुड़ियों और पानी से तैयार कर सकते हैं. इसके साथ ही गुलाब की पंखुड़ियों से निकलने वाला नेचुरल अर्क भी कई तरह से उपयोग किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर गुलाब जल कैसे बनाएं.

घर पर बनाएं शुद्ध गुलाब जल

यूट्यूब पर @Maayehkaisekarun नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पूनम देवनानी के घर पर गुलाब जल बनाने का सही तरीका बताया है. गुलाब जल बनाने के लिए ताजे और खुशबूदार गुलाब के फूल लें. पंखुड़ियों को फूल से अलग करके अच्छी तरह धो लें ताकि उनमें मौजूद धूल और गंदगी पूरी तरह निकल जाए. इसके बाद साफ पंखुड़ियों को एक बड़े बर्तन में फैला दें.

घर पर गुलाब जल कैसे बनाएं?

एक बड़े बर्तन में गुलाब की पंखुड़ियां डालें और बीच में एक छोटी कटोरी रख दें. अब बर्तन में इतना पानी डालें कि पंखुड़ियां पानी में डूब जाएं, लेकिन कटोरी के अंदर पानी न जाए. इसके बाद बर्तन को उल्टे ढक्कन से ढक दें. ढक्कन के ऊपर बर्फ के कुछ टुकड़े रख दें. ये प्रक्रिया भाप को जल्दी ठंडा करने में मदद करती है.

भाप से तैयार होगा शुद्ध गुलाब जल

अब बर्तन को गैस पर रखकर धीमी से मध्यम आंच पर लगभग 20 से 25 मिनट तक गर्म करें. गर्म होने पर गुलाब की पंखुड़ियों से भाप बनेगी और फिर बर्फ की ठंडक से वह पानी की बूंदों में बदलकर बीच वाली कटोरी में जमा होने लगेगी. कटोरी में जमा हुआ यही पानी शुद्ध गुलाब जल कहलाता है.

गुलाब जल का इस्तेमाल कहां करें?

घर पर तैयार गुलाब जल का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है. इसे फेस टोनर, फेस पैक, आंखों को ताजगी देने, मिठाइयों और शरबत में खुशबू के लिए और स्किन को ठंडक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालें? प्याज के छिलकों से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर सहजन कैसे उगाएं? गमले में मोरिंगा लगाने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rose Water, Gulab Jal Kaise Banaye, Gulab Jal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com