विज्ञापन

हिमाचल की लड़की ने दो सगे भाइयों से की शादी, बोली- 'एक साथ दोनों से प्यार हो गया'

हिमाचल के सिरमौर में दो सगे भाइयों से शादी करने वाली सुनीता नेगी ने अपनी अनोखी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि यह कोई जबरदस्ती की शादी या मजबूरी नहीं, बल्कि एक लव मैरिज है जिसमें उन्हें दोनों भाइयों से एक साथ प्यार हो गया था.

हिमाचल की लड़की ने दो सगे भाइयों से की शादी, बोली- 'एक साथ दोनों से प्यार हो गया'
बताया आखिर क्यों की दो सगे भाइयों के साथ लव मैरिज.
YT@inishutiwari

VIRAL VIDEO: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक युवती की दो सगे भाइयों से शादी का वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. अमूमन लोग इस शादी को पहाड़ों में जमीन बटने से बचाने की मजबूरी और पुरानी प्रथा का हिस्सा मानते हैं. लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पत्नी सुनीता नेगी ने खुद इसका खुलासा किया. सुनीता के मुताबिक यह शादी कोई मजबूरी नहीं बल्कि एक लव मैरिज है, जिसमें उन्हें दोनों भाइयों से एक साथ प्यार हुआ था. वहीं उनके पति प्रदीप और कपिल नेगी भी इसे भाईचारे और परिवार को एकजुट रखने का एक खूबसूरत जरिया मानते हैं. हालांकि, कानूनन इस शादी पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन यह अनोखी कहानी इंटरनेट पर कौतूहल का विषय बनी हुई है.

"जबरदस्ती की शादी नहीं है"

यूट्यूबर नीशू तिवारी को सुनीता ने बताया कि यह कोई जबरदस्ती की शादी नहीं बल्कि एक लव स्टोरी है. सुनीता बताती हैं कि उन्हें दोनों भाइयों से एक साथ प्यार हो गया था. जब शादी की बात आई, तो उन्होंने खुद इस फैसले को चुना. उनके पति प्रदीप भी इसे पूरी तरह सही मानते हैं. उनके लिए यह कोई मजबूरी नहीं बल्कि भाईचारे को बनाए रखने का एक खूबसूरत जरिया है. 

प्रथा निभाने के पीछे मजबूरी भी

इस अनोखी परंपरा के पीछे पहाड़ों का एक कड़वा सच और व्यावहारिक सोच छिपी है. पहाड़ी इलाकों में खेती लायक जमीन बहुत कम होती है. अगर सभी भाई अलग-अलग शादियां करेंगे, तो छोटी-छोटी जमीनें बंटकर बिल्कुल खत्म हो जाएंगी. परिवार को बिखरने और जमीन को बंटने से बचाने के लिए यहां सदियों से यह रास्ता अपनाया जाता रहा है.

खर्च कम और बचत दोगुनी

प्रदीप नेगी इस फैसले के पीछे का आर्थिक गणित भी समझाते हैं. उनका कहना है कि जब दो भाई मिलकर कमाएंगे, तो खर्च आधा होगा और बचत दोगुनी होगी. उनके लिए उनका भाई उनकी पत्नी से भी बढ़कर है. बाहरी दुनिया के लिए यह बात भले ही अजीब हो, लेकिन इस समाज के लिए यह परिवार को एकजुट रखने का सबसे मजबूत ढांचा है.

प्रथा के पीछे की वजह 

हिमाचल के हाटी समुदाय में एक ऐसी प्रथा है जहां घर की बहू एक से अधिक सगे भाइयों की सांझी पत्नी होती है. आज के दौर में यह बात भले ही हैरान करने वाली लगे, लेकिन इस समाज के लिए यह सदियों से जीवन जीने का एक बहुत ही व्यावहारिक तरीका रहा है. यहां बात सिर्फ शादी की नहीं, बल्कि अपने परिवार को बिखरने से बचाने की है. बाहरी दुनिया को यह रिवाज भले ही अजीब लगे, लेकिन हाटी समाज के पास इसके पीछे दो बहुत मजबूत कारण हैं. पहला कारण है पहाड़ों में खेती के लायक कम जमीन का होना. अगर सभी भाई अलग-अलग शादी करेंगे, तो जमीन छोटे-छोटे हिस्सों में बंटकर पूरी तरह खत्म हो जाएगी. इस प्रथा के कारण जब पूरा परिवार एक ही पत्नी से बंधा रहता है, तो उनकी जमीन और परिवार दोनों एक साथ जुड़े रहते हैं.

लोगों ने वीडियो पर जताई हैरानी

वीडियो को देखने वाले इंटरनेट यूजर भी हैरान हैं. Andro_guy ने लिखा, "यह शादी हिमाचल में हुई है, जहां कई गांवों में आज भी यह परंपरा चल रही है और लोग इसे पांडव काल से जुड़ा हुआ मानते हैं. वहीं, Athri Bhat ने लिखा कि यह अच्छी बात है कि वे लोग किसी भी बात को छुपा नहीं रहे हैं.

Jasbinder ने सचेत किया कि कानूनन यह शादी सही नहीं है और भविष्य में कोई विवाद होने पर वे बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं. एक अन्य यूजर Raj Shikari ने पूछा कि आखिर भारतीय दूसरों की निजी जिंदगी को लेकर इतने उत्सुक क्यों रहते हैं, क्या हमारे पास कोई दूसरा काम नहीं बचा है या फिर बेरोजगारी इसकी मुख्य वजह है.

यह भी पढ़ें | पुष्कर मेले में आदिवासियों के पारंपरिक तीर-कमान की धूम, महिला दुकानदार ने सिखाया सटीक निशाना लगाना

यह भी पढ़ें | परात भर-भरकर घी गटक रहे मारवाड़ के लोग, देखने वाले बोले- शहरवालों का तो हाजमा बिगड़ जाएगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marriage Video Viral, Two Brother Marry Same Woman, Himachal Viral Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com