जो लोग घर पर पौधे लगाना या बागवानी करना पसंद करते हैं. वे लोग अक्सर ऐसी जैविक खाद की तलाश में रहते हैं जो सस्ती होने के साथ-साथ पौधों को पूरा पोषण भी दे सके, क्योंकि पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए उनकी देखभाल और खाद बहुत जरूरी है. अगर आप भी अपने पौधों की अच्छी ग्रोथ, ज्यादा फूल और बेहतर फल चाहते हैं, तो राख से बनी लिक्विड खाद एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये खाद लगभग मुफ्त में तैयार हो जाती है और घर पर आसानी से बनाई जा सकती है. लकड़ी या गोबर के उपलों से बनी राख में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों के विकास में मदद करते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर राख से खाद कैसे बनाएं?
राख से खाद कैसे बनाएं?
यूट्यूब पर @Terrace&Gardening नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में लकड़ी या गोबर के कंडे की राख से खाद बनाने का तरीका बताया है. राख में नेचुरल रूप से पोटैशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं. ये पोषक तत्व पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने, फूलों की संख्या बढ़ाने और फलों की गुणवत्ता सुधारने में मदद करते हैं. हालांकि राख में नाइट्रोजन बहुत कम या लगभग नहीं होती, इसलिए इसे अन्य जैविक खादों के साथ संतुलित रूप से इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है.
राख का लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं?
सबसे पहले साफ और ठंडी हुई राख इकट्ठा कर लें. इसके लिए गोबर के उपले या लकड़ी की राख का उपयोग किया जा सकता है. अब एक भाग राख लें और उसमें लगभग पांच भाग पानी मिला दें. उदाहरण के लिए, 1 कप राख में 5 कप पानी मिलाया जा सकता है. इसके बाद मिश्रण को अच्छी तरह चलाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें ताकि पोषक तत्व पानी में घुल सकें. राख का यह घोल तैयार होने के बाद इसे सीधे पौधों में न डालें. इसे और पानी मिलाकर पतला करें. इससे पौधों की जड़ों पर अतिरिक्त असर नहीं पड़ता और पोषक तत्व धीरे-धीरे मिलते हैं.
किन पौधों में कर सकते हैं उपयोग?
गुलाब
गुड़हल
नींबू
टमाटर
मिर्च
प्याज
लहसुन
अन्य फूल और फल वाले पौधे
यह भी पढ़ें:- बिना धूप में रखे गद्दे की सफाई कैसे करें? गद्दे की बदबू और गंदगी हटाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- गुलाब जल कैसे बनाएं? घर पर शुद्ध गुलाब जल बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- Homemade Potato Soap: घर पर आलू और एलोवेरा से साबुन बनाने का आसान तरीका, नहाने के बाद मुलायम रहेगी स्किन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं