शाम की हल्की भूख हो या घर में अचानक मेहमान आ जाएं, तो पिज्जा से बेस्ट कुछ नहीं हैं, लेकिन जब भी पिज्जा का नाम आता है, तो सबसे पहले मैदा और ओवन याद आ जाते हैं. जिसकी वजह से की बार इसे बनाने से पहले लोग दो बार सोचते हैं.
अब ऐसा नहीं होगा, आप गेहूं के आटे से छोटे-छोटे पिज्जा बॉम्ब बना सकते हैं. इसकी खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको न ओवन की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा मेंहट करने की. इसे आप तवे या पैन पर झटपट तैयार कर सकते हैं, जिससे मेहनत भी कम लगती है और स्वाद में बेहद अच्छा आता है. अगर आप रोज वही समोसे, ब्रेड पकोड़े या सैंडविच खाकर ऊब चुके हैं, तो यह रेसिपी आपके किचन में एक नई और चटपटी ताजगी ले आएगी.
देखें वीडियो...
सामग्री:
आटा गूंथने के लिए:
- गेहूं का आटा (2 कप)
- नमक (आधा छोटा चम्मच)
- मीठा सोडा (एक चौथाई छोटा चम्मच)
- दही (2 बड़े चम्मच)
- तेल (1 बड़ा चम्मच)
- पानी (आधा कप)
स्टफिंग के लिए:
- पनीर (1 कटोरी)
- मोज़रेला चीज़ (1 कटोरी)
- शिमला मिर्च (आधी कटोरी)
- टमाटर (आधी कटोरी)
- प्याज (आधी कटोरी)
- उबले स्वीट कॉर्न – आधी कटोरी
- हरी मिर्च (1 चम्मच)
- हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- ऑरेगैनो (1 छोटा चम्मच)
- चिल्ली फ्लेक्स (1 छोटा चम्मच)
- काली मिर्च पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
- नमक (1 छोटा चम्मच)
बनाने का तरीका:
- एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और मीठा सोडा डालकर हाथ से मिला लें.
- अब इसमें दही और तेल डालें, थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम और लचीला आटा गूंथ लें.
- ऊपर से हल्का तेल लगाकर ढक दें और 15 से 20 मिनट के लिए आराम करने छोड़ दें.
- एक कटोरे में पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, उबले कॉर्न, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.
- इसमें ऑरेगैनो, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च और नमक मिलाएं.
- आखिर में मोज़रेला चीज़ डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें ताकि सब्जियों में मसाले अच्छे से लिपट जाएं.
- आटे को एक बार फिर हल्का मसलें और मीडियम आकार की लोइयां तोड़ लें.
- एक लोई लेकर उंगलियों या बेलन से थोड़ा फैलाएं.
- बीच में तैयार पनीर-चीज़ की स्टफिंग रखें और किनारों को उठाते हुए ऊपर से अच्छी तरह सील कर दें ताकि चीज़ बाहर न निकले.
- इसे गोल आकार देकर हल्का सा दबा लें.
- पैन या तवे को धीमी से मीडियम आंच पर गरम करें और थोड़ा सा तेल या मक्खन फैलाएं.
- तैयार पिज्जा बॉम्ब पैन में रखें और ढक्कन से ढक दें.
- धीमी आंच पर इन्हें पलटकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.
- बीच में पैन खोलकर देखें कि चीज़ अच्छे से पिघल गया हो.
- जब बाहरी परत सुनहरी हो जाए और चीज़ अंदर से पिघल जाए, तो इन्हें पैन से निकाल लें.
- हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ गरमागरम परोसें और हर बाइट में पिज्जा का मजा लें.
इसे भी पढ़ें: गोभी का अचार कैसे बनाएं? बाजार जैसा चटपटा गोभी का अचार बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं