विज्ञापन

कुकर में गाजर का हलवा कैसे बनाएं? गाजर को बिना घिसे और बिना चीनी के हलवा बनाने का आसान तरीका

अगर आप भी घर पर गाजर का हलवा बनाना चाहते हैं तो बिना कोई ज्यादा तामझाम के आसानी से बना सकते हैं. इसे आप कड़ाही की बजाय कुकर में भी आसानी से बना सकते हैं. यहां जानिए घर पर कुकर में गाजर का हलवा कैसे बनाएं?

कुकर में गाजर का हलवा कैसे बनाएं? गाजर को बिना घिसे और बिना चीनी के हलवा बनाने का आसान तरीका
कुकर में गाजर का हलवा कैसे बनाएं?

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और ठंड में बाजार में गाजर भी बहुत ज्यादा दिखाई देती है. गाजर का हलवा भी हर किसी को बहुत पसंद रहता है. लेकिन हलवा बनाने में बहुत समय और मेहनत लगती है. इसे बनाने के लिए गाजर को घिसना और फिर लंबे समय तक कड़ाही में पकाना पड़ता है. इसलिए अक्सर लोग घर पर गाजर का हलवा बनाने से बचते हैं और बाजार से ही लाकर टेस्ट कर लेते हैं. अगर आप भी घर पर गाजर का हलवा बनाना चाहते हैं तो बिना कोई ज्यादा तामझाम के आसानी से बना सकते हैं. इसे आप कड़ाही की बजाय कुकर में भी आसानी से बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर कुकर में गाजर का हलवा कैसे बनाएं?

हलवा बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 1.5 किलो लाल लाल गाजर
  • 1 किलो फुल क्रीम दूध
  • 350 ग्राम गुड़ का पाउडर
  • जरूरत के अनुसार देसी घी
  • थोड़ी कुटी हुई इलायची
  • थोड़ा केसर 
  • 2 से 3 बूंद सिरका
  • एक कप पानी
  • बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

कुकर में गाजर का हलवा कैसे बनाएं?

कुकर में गाजर का हलवा बनाना बहुत आसान होता है. सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर साफ करें. फिर गाजर को टुकड़ों में अच्छी तरह काट लें. अब कुकर में थोड़ा सा देसी घी डालकर गर्म करें. फिर गाजर के कटे टुकड़े डालकर हल्का भून लें. इसके बाद थोड़ी कुटी हुई इलायची, थोड़ा पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें और 2 सीटी आने तक पकाएं. 

इसके अलावा एक बर्तन में फुल क्रीम दूध गर्म करें. दूध को अच्छी तरह पकाएं. 10 से 15 मिनट तक दूध को उबालें. दूध में 2 से 3 बूंद सिरके की डालें. इससे दूध में दाने बन जाएंगे और गाजर के हलवे को खोए जैसा टेक्सचर मिलेगा. कुकर की 2 सीटी लगने के बाद कुकर की भाप निकाल दें और गाजर को हल्का मैश कर लें . पूरी तरह गाजर को मैश नहीं करना. इसके बाद ऊपर से तैयार गाढ़ा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं. गाजर को दूध में पकने के बाद अब गाजर को अच्छी तरह मैश कर लें. हलवे को अच्छी तरह तब तक पकाएं जब तक किनारे से हटने ना लगे. अब हलवे में गुड़ का पाउडर मिलाएं. 3-4 मिनट तक मिलाते रहें और ध्यान रहे गाजर अगर मीठी है, तो गुड़ का पाउडर अपने हिसाब से डालें. इसके साथ ही ड्राई फ्रूट्स अपने हिसाब से डालें.

प्रस्तुति : जतिन

यह भी पढ़ें:- गुलाब जल कैसे बनाएं? घर पर शुद्ध गुलाब जल बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- Homemade Potato Soap: घर पर आलू और एलोवेरा से साबुन बनाने का आसान तरीका, नहाने के बाद मुलायम रहेगी स्किन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gajar Ka Halwa, Gajar Ka Halwa Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com