Nutrients For Health: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट जरूरी है. लेकिन आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास इतना समय नहीं कि हम हेल्दी और समय लेने वाली डिश को बनाएं. कई बार हमें पता होने के बाद भी हम उन चीजों को डाइट में शामिल कर लेते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हैं. एक हेल्दी शरीर के लिए प्रोटीन, आयरन, आयोडीन, विटामिन ए, विटामिन C, विटामिन डी, विटामिन B12, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है. लेकिन अभी भी सवाल वहीं का वहीं है कि ऐसी कौन सी चीजों खाएं जो हमें ये सभी पोषक तत्व प्रदान करने में मदद कर सकें. तो परेशान न हो हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स बताते हैं जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं.
इन चीजों को खाने से शरीर रहेगा हेल्दी और बीमारियां रहेगी दूर-
1. मिनरल्स-
मिनरल्स एक आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है. मिनरल्स में कैल्शियम, मैगनीशियम, आयरन, जिंक, पोटैशियम, सोडियम और फॉस्फोरस मौजूद होते हैं. इसकी कमी को दूर करने के लिए आप दूध, दही, लहसुन, मशरूम, अंडा, मूंगफली का सेवन कर सकते हैं. इससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
How To Control High BP: इस तरह से करें अजमोद का सेवन, मिनटों में कंट्रोल होगा हाई ब्लड प्रेशर

2. प्रोटीन-
प्रोटीन को शरीर के लिए कितना जरूरी माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. प्रोटीन मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है. बीन्स, सोया, मांस, मछली, नट्स, अंडा और कुछ अनाज को डाइट में शामिल कर प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं.
3. विटामिन-
विटामिन कई प्रकार के होते हैं और हर विटामिन शरीर के लिए जरूरी है. शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आप संतरा, दही, मछली, सेब, दूध आदि चीजों का सेवन कर विटामिन की पूर्ति कर सकते हैं.
हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं ये 3 फूड्स-Expert Reveals
4. फोलिक एसिड-
फोलिक एसिड महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. ब्रोकली, कीवी, स्ट्रॉबेरी और ग्रेपफ्रूट में फोलिक एसिड के गुण पाए जाते हैं. इनका रेगुलर सेवन कर फोलिक एसिड की कमी को दूर कर सकते हैं.
How to Reverse Diabetes Naturally | कैसे करें डायबिटीज को रिवर्स, जानें एक्सपर्ट से
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं