इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा, जिसमें बहनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधकर उनके लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और भाई जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देते हैं. रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते का उत्सव है. ऐसे में रक्षाबंधन की पूजा थाली का भी विशेष महत्व होता है. रक्षाबंधन के दिन बहनें बड़े प्रेम से पूजा की थाली सजाती है. इस थाली में रखी हर चीज का अपना धार्मिक और भावनात्मक महत्व होता है. चलिए आपको बताते हैं राखी की थाली में ऐसी 7 चीजें, जिनके बिना राखी की थाली अधूरी मानी जाती है.
राखी की थाली की 7 आवश्यक चीजें
राखी- भाई की दाहिनी कलाई पर बांधने के लिए पवित्र रक्षा सूत्र. यह केवल रंगीन धागा नहीं, बल्कि बहन के प्रेम, विश्वास और भाई की सुरक्षा की कामना का प्रतीक है.
रोली या कुमकुम- भाई के माथे पर तिलक लगाने के लिए, जो सौभाग्य और स्नेह का प्रतीक है. हिंदू परंपरा में लाल रंग को मंगल, शक्ति और सकारात्मक एनर्जी का प्रतीक माना गया है. तिलक लगाकर बहन अपने भाई के सम्मान और मंगलमय जीवन की कामना करती है.
अक्षत यानी चावल- तिलक के बाद भाई के माथे पर लगाने के लिए साबुत चावल के दाने. अक्षत का अर्थ है जिसका क्षय न हो. इसलिए इसे भाई की लंबी उम्र, सुख और परिवार की समृद्धि की प्रार्थना से जोड़कर देखा जाता है.
दीपक (घी या तेल का दीया)- भाई की आरती उतारने और मंगल कामना करने के लिए. दीपक को प्रकाश, शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है.
मिठाई- राखी बांधने के बाद भाई का मुंह मीठा कराने के लिए. मिठाई रिश्ते की मधुरता, प्रेम और खुशियों का प्रतीक मानी जाती है. थाली में भाई की पसंद की मिठाई रख सकती हैं.
नारियल- शुभता और आशीर्वाद के रूप में रखने या भाई को देने के लिए. नारियल को समृद्धि और पूर्णता, जबकि सुपारी को दृढ़ता तथा मंगल का प्रतीक माना गया है. परिवार की परंपरा के अनुसार, इनमें से कोई एक वस्तु थाली में रखी जा सकती है.
जल से भरा कलश या तांबे का लोटा- पूजा और तिलक प्रक्रिया के दौरान शुद्धि व आशीर्वाद के लिए. पूजा की थाली में जल से भरा तांबे का लोटा या कलश रखना धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है.
यह भी पढ़ें:- राखी पर बहन को दें 500 रुपये तक में ये 5 शानदार गिफ्ट, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, डेली लाइफ में भी आएंगे काम
यह भी पढ़ें:- रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बोलें ये मंत्र, भाई-बहन का बढ़ेगा प्रेम, जानिए धार्मिक महत्व
यह भी पढ़ें:- Raksha Bandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें राखी की मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं