विज्ञापन

अपने बटुए में जरूर रखें ये 6 चीजें, एस्ट्रोलॉजर ने बताया भर-भरकर आएगा पैसा और गुडलक

एक्स्ट्रोलॉजर स्वप्ना दीपक ने 6 चीजें बताई हैं. वे कहती हैं इन चीजों को अपने पर्स या बटुए में रखने से धन से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं और बरकत बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

अपने बटुए में जरूर रखें ये 6 चीजें, एस्ट्रोलॉजर ने बताया भर-भरकर आएगा पैसा और गुडलक
बटुए में क्या रखने से धन आता है?
(Photo Credit: NDTV)

पैसे या कार्ड रखने के लिए छोटे पर्स या बटुए का इस्तेमाल हर कोई करता है. वहीं, ज्योतिषीय मान्यताओं में पर्स या बटुए को धन से जुड़ा खास स्थान माना जाता है. इसी कड़ी में एस्ट्रोलॉजर स्वप्ना दीपक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एस्ट्रोलॉजर ने अपने बटुए के अंदर 6 चीजें रखने की सलाह दी है. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, बटुए में ये 6 चीजें रखने से धन से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं और बरकत बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इनके बारे में-  

बटुए में जरूर रखें ये 6 चीजें

3 इलायची

एस्ट्रोलॉजर पर्स या बटुए में 3 छोटी इलायची रखने की सलाह देती हैं. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इलायची को धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाला माना जाता है. स्वप्ना दीपक बताती हैं, पर्स में तीन इलायची रखने से पैसे को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है. 

1 चक्र फूल 

चक्र फूल यानी स्टार एनीस को गुडलक यानी सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है. मान्यताओं के अनुसार, बटुए में एक चक्र फूल रखने से गुडलक आता है. 

9 लौंग 

एस्ट्रोलॉजर बटुए में 9 लौंग रखने की सलाह देती हैं. वे बताती हैं कि ऐसा करने से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचने में मदद मिलती है.

1 तेज पत्ता

एक तेज पत्ते पर अपनी इच्छा लिखकर इसे बटुए में रखें. एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, ऐसा करते समय अपने मन में सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखें. 

7 काली मिर्च

एस्ट्रोलॉजर 7 काली मिर्च को भी बटुए में रखने की सलाह देती हैं. वे बताती हैं कि काली मिर्च आपको दूसरों की जलन और नकारात्मक नजर से बचाने में मदद करती है. 

फिटकरी 

इन सब से अलग स्वप्ना दीपक बटुए में एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा भी रखने की सलाह देती हैं. एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, ऐसा करने से रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर करने में मदद मिल सकती है.

इस बात का रखें ध्यान

एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, अपने बटुए में ये 6 चीजें रखते समय मन में सच्चा विश्वास और सकारात्मक भाव रखें. ऐसा करने से आपको जल्द ही अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- शिवलिंग के सामने 3 बार ताली क्यों बजाई जाती है? एस्ट्रोलॉजर संजीव ठाकुर ने बताया ताली बजाते हुए क्या बोलें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com