Raksha Bandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन आने में अब बस कुछ दिन बाकी हैं. इस साल रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा. त्योहार के दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. बदले में भाई जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देते हैं. रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते का उत्सव है. हालांकि, ये दिन केवल भाई को राखी बांधने का ही नहीं होता, बल्कि बहन के लिए सजने-संवरने का भी होता है. राखी के इस श्रृंगार में बहनों के लिए सबसे अधिक जरूरी मेहंदी होती है. रक्षाबंधन से एक रात पहले बहनें अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स से सजाना पसंद करती हैं. राखी के त्योहार पर हाथों में मेहंदी लगी हो तो पूरा लुक और भी प्यारा लगता है. अगर आप भी इस साल रक्षाबंधन के लिए कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो यहां आपके लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिजाइन हैं. आप अपनी पसंद का डिजाइन चुनकर इसकी फोटो अभी सेव कर सकती हैं और मेहंदी लगवाते समय इसे आसानी से रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं.
रक्षाबंधन मेहंदी डिजाइन्स (Mehndi Designs For Raksha Bandhan 2026)

अगर, आपका मेहंदी लगाने का मन है लेकिन आपके पास मेहंदी लगवाने जाने का वक्त नहीं है तो हम आपके लिए यहां कुछ आसान मेहंदी डिजाइन्स दे रहे हैं. इन्हें आप खुद अपने हाथों पर बना सकती हैं. इन दिनों भाई-बहन की मेहंदी ट्रेंड में है. ये मेहंदी का डिजाइन सबसे लेटेस्ट और स्पेशल है. आप राखी के लिए इसे मेहंदी डिजाइन्स लगवा सकती हैं.

राखी मेहंदी डिजाइन्स (Rakhi Mehndi Designs)
हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप अपनी हथेली में इस तरह का डिजाइन लगा सकते हैं. ये वाला डिजाइन देखने में भी काफी ज्यादा यूनिक भी लग रहा है.

Mehndi Designs For Raksha Bandhan 2026 Rakhi Mehndi Designs
Photo Credit: File Photo
आजकल मेहंदी में सिर्फ पारंपरिक बेल-बूटे ही ट्रेंड में नहीं है, बल्कि मिनिमल, अरेबिक, फ्लोरल कई तरह-तरह के डिजाइन भी आपको देखने के लिए मिल जाएंगे.
मेहंदी डिजाइन (Mehndi Designs)
आप अपने हाथों में इस तरह की मेहंदी डिजाइन को लगा सकते हैं. ये वाला डिजाइन दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है. अगर आपको हाथों पर बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो मिनिमल मेहंदी डिजाइन को इस तरह से आप बना सकते हैं.
अगर आप ऐसी मेहंदी चाहती हैं जो ज्यादा भरी हुई न हो लेकिन हाथों पर तुरंत सुंदर नजर आए, तो आप इस तरह के डिजाइन को आप लगा सकते हैं. ट्रेडिशनल सूट या साड़ी के साथ यह डिजाइन एकदम मस्त लगेगा.
यह भी पढ़ें:- रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बोलें ये मंत्र, भाई-बहन का बढ़ेगा प्रेम, जानिए धार्मिक महत्व
यह भी पढ़ें:- अब हैवी मेकअप नहीं, नेचुरल और एलिगेंट लुक तक, 2026 में इंस्टाग्राम पर छाए ये 5 ब्यूटी ट्रेंड्स
यह भी पढ़ें- राखी पर बहन को दें 500 रुपये तक में ये 5 शानदार गिफ्ट, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, डेली लाइफ में भी आएंगे काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं