इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा, जिसमें बहनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधकर उनके लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और भाई जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देते हैं. रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते का उत्सव है. रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और नोकझोंक से जुड़ा होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई का बहन को कोई प्यारा सा गिफ्ट देना भी इस रिश्ते को और खास बना देता है. अगर, आप भी इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन के लिए कुछ खास और अच्छा गिफ्ट खरीदना चाहते है, लेकिन बजट 500 रुपये से ज्यादा नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको सिर्फ 500 रुपये के बजट में बहन के लिए बेस्ट गिफ्ट्स आइडिया बताएंगे.
पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम
अगर, आप भाई या बहन को थोड़ा इमोशनल और यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम अच्छा ऑप्शन है. इस फ्रेम में आप अपनी और अपनी बहन की प्यारी सी तस्वीर लगवा सकते है. इसे आप करीब 500 रुपये के बजट में आसानी से बनवा सकते हैं.
ज्वेलरी
बहन के लिए ज्वेलरी हमेशा एक अच्छा और स्टाइलिश गिफ्ट ऑप्शन होता है. आप अपनी बहन की पसंद के हिसाब से इयररिंग्स, ब्रेसलेट, पेंडेंट या रिंग खरीद सकते हैं. 500 रुपये के बजट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी के कई खूबसूरत डिजाइन आपको बाजार या ऑनलाइन मिल जाएंगे.
कॉस्मेटिक किट
अगर, आपकी बहन को मेकअप करना पसंद है, तो आप उसके लिए एक छोटा कॉस्मेटिक सेट गिफ्ट कर सकते हैं. इस कॉस्मेटिक सेट में आप लिपस्टिक, लिप ग्लॉस, नेल पेंट, काजल या कॉम्पैक्ट जैसे प्रोडक्ट्स का कॉम्बो बना सकते हैं. यह गिफ्ट आपकी बहन को बहुत पसंद आ सकता है.
हैंडबैग या स्लिंग बैग
इस रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को हैंडबैग या स्लिंग बैग भी गिफ्ट कर सकते हैं. कॉलेज, ऑफिस या आउटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला छोटा बैग 500 रुपये के आसपास मिल सकता है. इसके लिए आप अपनी बहन के पसंदीदा रंग को चुन सकते हैं, जो उसे और ज्यादा पसंद आ सकता है.
चॉकलेट और गिफ्ट कॉम्बो
आप इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन को चॉकलेट के साथ कोई छोटा गिफ्ट जोड़ सकते हैं. जैसे- मग, कीचेन, फोटो फ्रेम या छोटा सा पौधा. यह कॉम्बो आपकी बहन को बहुत पसंद आ सकता है. इसके साथ ही अपनी बहन के लिए आप एक प्यारा सा नोट भी लिख सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बोलें ये मंत्र, भाई-बहन का बढ़ेगा प्रेम, जानिए धार्मिक महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं