विज्ञापन

DIY Hacks: डस्टबिन में न फेंकें चाय-कॉफी के पुराने कप, इन 4 तरीकों से कर दें री-यूज, घर में आएंगे बहुत काम

अधिकतर लोग पुराने कपों को डस्टबिन में फेंक देते हैं या फिर ये अलमारी में पड़े रहते हैं. ऐसे में थोड़ी सी क्रिएटिविटी और आसान हैक्स की मदद से आप इन कपों को री-यूज कर सकते हैं.

DIY Hacks: डस्टबिन में न फेंकें चाय-कॉफी के पुराने कप, इन 4 तरीकों से कर दें री-यूज, घर में आएंगे बहुत काम
पुराने कपों को कैसे इस्तेमाल करें?
Photo Credit: NDTV

Old Cups Reuse: रोजाना इस्तेमाल होने से चाय-कॉफी के कपों का रंग फेड होना या टूटना काफी ज्यादा आम बात है. अधिकतर लोग इन खराब कपों को या तो डस्टबिन में फेंक देते हैं या सालों तक किसी अलमारी में पड़े रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं थोड़ी सी क्रिएटिविटी और आसान हैक्स की मदद से आप इन कपों को री-यूज कर सकते हैं. इन्हें न केवल घर की सजावट में इस्तेमाल किया जा सकता है बल्कि पौधे लगाने और कई रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल हो सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको 4 ऐसे DIY हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप पुराने कपों को फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं.

1. पौधे लगाने के लिए करें इस्तेमाल

पुराने मग को फेंकने की जगह आप उसे छोटे गमले के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मिट्टी भरकर छोटे-छोटे इंडोर पौधे लगाएं. ध्यान रखें कि अतिरिक्त पानी बाहर निकलने की जगह हो, या फिर पौधे को जरूरत के हिसाब से ही पानी दें ताकि जड़ें खराब न हों. इन्हेंं आप अपनी डेस्क याा किसी शेल्फ में रख सकते हैं.

2. डेस्क पर ऐसे करें यूज

पुराने कपों को आप आपनी ऑफिस की डेस्क पर रख सकते हैं. इसमेंं पेन, पेंसिल, मार्कर और कैंची जैसी छोटी-छोटी चीजें रखी जा सकते बैं. इससे आपको जरूरी सामान तुरंत आसानी से मिल जाएगा और टेबल भी काफी ज्यादा साफ दिखाई देगी.

3. ज्वेलरी होल्डर

महिलाओं के लिए पुराना कप ज्वेलरी होल्डर केे रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें आप टी-छोटी ज्वेलरी जैसे अंगूठियां, कंगन, ईयररिंग्स और हेयर एक्सेसरीज रख सकती है. साथ ही अगर आपकी ड्रेसिंग टेबल पर छोटे-छोटे सामान फैले रहते हैं, तो उन्हें आप इस कप में डालकर रख सकती है. इससे चीजें फैलेंगी नहीं और जरूरत पड़ने पर मिल जाएंगी.

4. किचन में कर ले इस्तेमाल

कई बार बाहर से खाना ऑर्डर करने पर बहुत सारे छोटे-छोटे चीना, सॉस या मसालों के पैकेट आते हैं. इसमें कुछ तो यूज हो जाते हैं लेकिन बाकी घर में ही फैले रहते हैं. ऐसे में आप छोटे-छोटे पैकेट को इस कप में रख सकते हैं. इसके अलावा किचन में आप पुराने कप को चम्मच, कांटा और चाकू जैसी चीजों को रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: पुराने तकिए को कब बदल देना चाहिए? क्या तकिया भी होता है एक्सपायरी, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

यह भी पढ़ें: अपराजिता का पौधा कैसे लगाया जाता है? जानिए बालकनी में लगाने के लिए कौन सा गमला रहेगा अच्छा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com