विज्ञापन

मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता? इस देसी तरीके से बनाएं पेस्ट, बालों पर आएगा नेचुरली टिंट

Natural Henna Hair Color for White Hair: सफेद बालों को नेचुरली कलर करने के लिए हिना का इस्तेमाल किया जा सकता है. हिना में चाय, चुकंदर और मेथी जैसे घरेलू सामग्री मिलाकर ब्राउनिश-रेड टिंट पाने की कोशिश हो सकती है. हालांकि, रिजल्ट बालों के नेचुरल कलर पर निर्भर करेगा.

मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता? इस देसी तरीके से बनाएं पेस्ट, बालों पर आएगा नेचुरली टिंट
सफेद बालों को नेचुरली कलर करने के लिए हिना का करें इस्तेमाल
ndtv

सफेद बालों को कलर करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है. बहुत से लोग केमिकल हेयर डाई से बचने के लिए हिना को विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी बालों को ब्राउनिश या रेडिश टिंट देना चाहती हैं तो हिना में कुछ चीजें मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकती हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स के मुताबिक हिना बालों को कंडीशन और रंग देने में मदद कर सकती है, लेकिन इससे सफेद बाल पूरी तरह काले होने की गारंटी नहीं है. बालों का रंग व्यक्ति के नेचुरल हेयर कलर और सफेद बालों की मात्रा पर भी निर्भर करता है.

पहले तैयार करें हिना के लिए काढ़ा

इसके लिए दो गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना, 7-8 लौंग, दो चम्मच चायपत्ती, एक चम्मच कत्था और एक कटोरी कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालकर करीब 10 मिनट उबालें. मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर छान लें. ध्यान रखें कि बहुत गर्म पानी को सीधे हिना में न मिलाएं.

ऐसे तैयार करें मेहंदी का पेस्ट

बालों की लंबाई के हिसाब से हिना पाउडर लें और उसमें थोड़ा कॉफी पाउडर मिलाएं. अब तैयार काढ़े को धीरे-धीरे डालते हुए स्मूद पेस्ट बना लें. पेस्ट न बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा. इसे ढककर कुछ घंटे रखा जा सकता है ताकि हिना अच्छी तरह रिलीज हो सके. लोहे के बर्तन में हिना तैयार करने की पारंपरिक सलाह दी जााती है. हालांकि इससे रंग कितना बदलेगा, यह हर व्यक्ति के बालों में अलग हो सकता है.

ये भी पढ़ें- बालों से डैंड्रफ पूरी तरह कैसे साफ करें? एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

बालों में ऐसे लगाएं हिना

इसके अलावा, साफ और सूखे बालों में हिना को जड़ों से लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं. इसे करीब 2 से 4 घंटे तक रखा जा सकता है. इसके बाद बालों को सादे पानी से अच्छी तरह धो लें. तुरंत शैंपू करने के बजाय अगले वॉश तक इंतजार करना रंग को सेट होने में मदद कर सकताा है.

रंग के साथ इन बातों का रखें ध्यान

हिना से सफेद बालों पर अक्सर नारंगी, कॉपर या लाल-भूरा टिंट दिखाई दे सकता है. चुकंदर या चाय जैसी चीजें रंग की गहराई को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन इनसे एक जैसाा ब्राउन शेड मिलने की गारंटी नहीं है. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट और स्ट्रैंड टेस्ट जरूर करें. अगर स्कैल्प पर खुजली, घाव या एलर्जी है तो इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलााह लें. साथ ही 'ब्लैक हिना' से सावधान रहें, क्योंकि इसमें पीपीडी जैसे रसायन हो सकते हैं और एलर्जी का जोखिम बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें- Retinol लगाने का सही तरीका क्या है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर लगाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair, How To Color Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com