आपने कई मामले ऐसे देखे होंगे, जिसमें कर्ज से मुक्ति के लिए लोग कैसे-कैसे फर्जीवाड़ा का सहारा लेते हैं. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है दिल्ली देहात के नजफगढ़ इलाके से. जहां इंश्योरेंस की मोटी रकम लेने के लिए एक करोड़ का इंश्योरेंस करवाया गया. बीमा की डबल राशि लेने के लिए फर्जी एक्सीडेंट भी करवाया गया और फर्जी मौत बताकर फर्जी दाह संस्कार करके गांव में तेरहवीं करवाकर लोगों को भोज भी दिया गया.
लेकिन जब मामला पुलिस में FIR दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पहुंचा तो पोल खुल गई. इस मामले में पुलिस ने चीटिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब आरोपी जमानत के लिए कोर्ट का चक्कर लगा रहा है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
5 मार्च की रात नजफगढ़ में एक्सीडेंट की दी गई थी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार 5 मार्च की देर रात नजफगढ़ के फिरनी रोड पर एक एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को दी गई थी. जिसमें दो बाइक की टक्कर बताई गई, पहले तो इसमें एक शख्स को घायल दिखाया गया. बाद में उसकी मौत बता दी गई और उसके पिता और दूसरे लोग मिलकर गढ़ गंगा में जाकर दाह संस्कार दिखाकर गांव में रहने वाले लोगों में यह बाद फैला दी.
गांव वालों को तेरहवीं का भोज भी खिलाया
उसके बाद तेरहवीं करके गांव के लोगों को भोज भी खिला दी. जिससे लोगों में विश्वास हो गया की एक्सीडेंट में मौत हो गई और बॉडी काफी खराब हो गई थी इसलिए गढ़ गंगा में दाह संस्कार कर दिया. वहां से दाह संस्कार करने का सर्टिफिकेट भी ले लिया.
पुलिस डॉक्यूमेंट की जरूरत आने पर फंसा मामला
लेकिन जब इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए आगे प्रोसेस शुरू हुए तो मामला पुलिस के डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ा. फिर नकली मृतक का वकील बनकर एक शख्स और आरोपी बाइक सवार थाना पहुंचे और उन्हें बताया कि इस तरह से एक्सीडेंट हुआ था. जिसमें युवक की मौत हो गई थी और उसकी तेरहवीं हो गई है.
एक्सीडेंट में नकली युवक को लेकर पहुंचे थाने
गढ़ गंगा में दाह संस्कार भी कर दिया गया है. साथ ही यह भी बताया कि जिस आरोपी की बाइक से टक्कर हुई है, उसे भी पुलिस के सामने लाया है. उस नकली आरोपी युवक ने भी कहा कि हां उसकी बाइक से टक्कर हुई थी. लेकिन जब नजफगढ़ थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो फिर बातचीत में और पूरे मामले के सीक्वेंस में उन्हें गड़बड़ी दिखाई पड़ने लगी.
कई दिनों की छानबीन हुई तो पूरे षड्यंत्र का पता चल गया और नजफगढ़ पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है. अब आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं