विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2025

गुरुग्राम में जिस थार के उड़े परखच्चे, कुछ सेकंड पहले उसकी जानलेवा रफ्तार देखिए

गुरुग्राम में यूपी नंबर प्लेट की ब्लैक थार दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओवरस्पीड होने के कारण थार बेकाबू हो गई और साइड पर एग्जिट 9 के डिवाइडर से जा टकराई.

गुरुग्राम में जिस थार के उड़े परखच्चे, कुछ सेकंड पहले उसकी जानलेवा रफ्तार देखिए
  • गुरुग्राम के झाड़सा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार थार कार के डिवाइडर से टकराने से पांच की मौत
  • हादसा शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ, जिसमें छह लोग सवार थे और एक गंभीर रूप से घायल हुआ
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में थार स्पीड के साथ सड़क पर फर्राटा भरती नजर आ रही है
गुरुग्राम:

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में शनिवार तड़के सड़क पर दौड़ती तेज रफ्तार थार की जानलेवा रफ्तार ने उसमें सवार पांच जिंदगियों को हमेशा के लिए खामोश कर दिया. इस थार का झाड़सा फ्लाईओवर के पास भीषण हादसे से ठीक पहले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में थार गोली की रफ्तार से भागती दिख रही है. कुछ सेकंड के बाद थार डिवाइडर से जा टकराई थी. यह टक्कर इतनी खौफनाक थी कि थार के पुर्जे-पुर्जे खुल गए थे. इसमें सवार 6 में से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

थार की जानलेवा रफ्तार

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें थार की रफ्तार को देखकर कोई भी सहम जाएगा. सड़क पर जहां से और भी गाड़ियां गुजर रही है, वहीं थार ड्राइवर में उनसे आगे निकलने की सनक दिख रही है. भीड़-भाड़ वाली सड़क पर भी थार इस तरह फर्राटा भर रही है कि वो पलभर में आंखों से ओझल हो जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में थार की रफ्तार बता रही है कि स्पीडिंग का फितूर लोगों की जान पर भारी पड़ गया. 

ये भी पढ़ें : न छत बची, न दरवाजे... एक झटके में कबाड़ बन गई थार, गुरुग्राम हादसे की तस्‍वीरें देख दिल दहल उठेगा!

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे हुआ हादसा

गुरुग्राम में तड़के भीषण हादसा तब हुआ, जब एक बेकाबू थार डिवाइडर से जा टकराई, जिससे 5 युवकों की मौत हो गई. यह भीषण हादसा शनिवार सुबह 4.30 बजे गुरुग्राम के झाड़सा फ्लाईओवर के पास हुआ. यूपी नंबर प्लेट की ब्लैक थार दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओवरस्पीड होने के कारण थार बेकाबू हो गई और साइड पर एग्जिट 9 के डिवाइडर से जा टकराई.

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में रफ्तार का कहर! हाईवे के पास पलटी थार, मौके पर ही 5 की मौत, पढ़ें कैसे हुआ हादसा

Latest and Breaking News on NDTV

टक्कर लगते ही उड़े थार के परखच्चे

थार में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थे. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. डिवाइडर से इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि थार में सवार 6 में से 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई. गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. थार के जिस तरह परखच्चे उड़े हैं उसे देख हर कोई सहम गया. जिसने भी परखच्चे उड़ी थार को देखा उसका अंदर रफ्तार का डर बैठ गया

लेखक के बारे में
img
NDTV इंडिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Thar Crash, Gurugram Thar Accident, Thar Accident, High-speed Crash In Gurugram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com