विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2022

रॉस टेलर "थप्पड कांड" पर सोशल मीडिया ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया, लेकिन दिग्गजों की चुप्पी हैरानी भरी

रॉस टेलर (Ross Taylor's revelation) के शनिवार को खुलासे के बाद ही यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है

रॉस टेलर "थप्पड कांड" पर सोशल मीडिया ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया, लेकिन दिग्गजों की चुप्पी हैरानी भरी
कीवी दिग्गज रॉस टेलर के खुलासे से हंगामा बरपा हुआ है
  • शनिवार को टेलर की आत्मकथा से हुआ था खुलासा
  • आत्मकथा का नाम है-Black & White
  • सोशल मीडिया पर फैंस हैं हैरान
नई दिल्ली:

शनिवार को न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) के थप्पड़ कांड के खुलासे के बाद मानों क्रिकेट जगत को सांप सा सूंघ गया है. भारतीय दिग्गजों सहित दुनिया के किसी भी बाकी दूसरे खिलाड़ी ने इस घटना पर सोशल मीडिया तक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. और यह बहुत ही हैरानी की बात है क्योंकि यह कोई साधारण घटना नहीं है, तो वहीं बीसीसीआई (BCCI) या आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर अभी भी जमकर वायरल हो रही है. फैंस अभी भी इस पर अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. चलिए आप देखिए कि कैसे सोशल मीडिया पर क्रिकेट के चाहने वालों ने इस घटना को लिया है. 

'जंगल में 4000 बाघ हैं, लेकिन केवल एक राहुल द्रविड़ है', रॉस टेलर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया अभी भी जारी है

फैंस इस घटना से हैरान हैं

मीम्स कलाकार भी हरकत में आ गए हैं

और देखिए

एक तरीका यह भी है घटना कोे दिखाने का

कुल मिलाकर क्रिकेट फैंस इस घटना से स्तब्ध हैं, लेकिन इससे ज्यादा हैरानी का बात यह है कि अभी तक इस मामले पर उस समय रॉस टेलर के साथ खेले या बार में घटना के गवाह रहे किसी खिलाड़ी ने मुंह नहीं खोला है, तो भारतीय दिग्गजों ने भी होठ सिले हुए हैं. यह रवैया बहुत कुछ बताने और कहने के लिए काफी है. बहरहाल, देखने की बात होगी कौन कब तक चुप रहता है और उस मालिक का नाम कब सामने आता है, जिसने ऐसी हरकत ही थी.

यह भी पढ़ें:

* साल 2011 में राजस्थान फ्रेंचाइजी मालिक ने जड़े रॉस टेलर को थप्पड़, कीवी दिग्गज के बड़े खुलासे से पैदा हुए सवाल

Asia Cup 2022: बांग्लादेश ने शाकिब-अल-हसन को बनाया एशिया कप और विश्व कप के लिए कप्तान, टीम का भी किया ऐलान

क्रिकेट के नए 'सिकंदर' से बचकर रहना होगा भारत को, वरना हो जाएगी गुगली

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Luteru Ross Poutoa Lote Taylor, New Zealand, Rajasthan Royals, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com