यूएई में होने वाले आगामी एशिया कप (Asia Cup 2022) के लिए अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है. इसके लिए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने अपने देश की क्रिकेट बोर्ड को भारत के सीख लेने की सलाह दी है. कनेरिया ने तर्क दिया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सिर्फ वर्तमान में फोक्स करता है जबकि BCCI युवाओं को मौका देकर भारत (Team India) के भविष्य को तैयार कर रहा है.
एशिया कप में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) के महा-मुकाबले से पहले कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “पाकिस्तान ने पिछले साल के वर्ल्ड कप के बाद से बहुत कम टी20 खेले हैं. उन्होंने सात मैच खेले हैं और छह जीते हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ा टी20 मैच खेला और वह भी हार गए.”
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने कहा, "इसकी तुलना में, भारत ने 24 मैच खेले हैं, 20 में जीत (सटीक होने के लिए 19). भारत का रेशियो बहुत ज्यादा है और उन्होंने ज्यादातर अपनी B और C टीमों के साथ खेला है. जैसा कि रोहित शर्मा ने कहा, भारत एक बेंच स्ट्रेंथ बना रहा है."
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) 28 अगस्त को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भिड़ेंगे. आखिरी बार ये दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में टकराए थे, जिसमें टीम इंडिया को 10 विकेट से हार मिली थी. उस समय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम के कप्तान नहीं थे लेकिन बाबर आजम (Babar Azam) की टीम से वो बदला लेना चाहेंगे.
इस बीच कनेरिया ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कमजोर को हाईलाइट किया. उनका मानना है कि PCB आगामी नीदरलैंड जैसे निचले क्रम की टीम के साथ होने वाली सीरीज (PAK vs NED) को टाल सकती थी.
उन्होंने कहा, “भारत भविष्य की ओर देख रहा है. दुर्भाग्य से पाकिस्तान इस तर्ज पर नहीं सोच रहा. बेंच स्ट्रेंथ बनाने पर कोई जोर नहीं है. उन्हें अपनी मानसिकता बदलने और कुछ साहस दिखाने की जरूरत है. नीदरलैंड दौरे पर वो युवा खिलाड़ियों को कुछ मौके दे सकते थे.”
पाकिस्तान को 16 से 21 अगस्त के बीच नीदरलैंड के खिलाफ रॉटरडैम में तीन मैचों की वनडे सीरीज (Pakistan vs Netherlands) खेलना है. जिसके लिए सेलेक्टर्स ने फूल बेंच स्ट्रेंथ के साथ स्क्वॉड का ऐलान किया है.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं