विज्ञापन

सैम पित्रोदा ने की तारीफ तो पीएम मोदी ने गुजराती दोस्त को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा और उनकी पत्नी को दिवाली एवं गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं. इससे पहले सैम पित्रोदा ने PM मोदी को अपना "गुजराती दोस्त" बताया था.

सैम पित्रोदा ने की तारीफ तो पीएम मोदी ने गुजराती दोस्त को दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा को दी दिवाली की बधाई
NDTV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चीफ सैम पित्रोदा को दीवाली और गुजराती नए साल की बधाई दी. यह बधाई सैम पित्रौदा के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को अच्छा दोस्त बताया था. 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'आपको सैम भाई और अंजना बेन को दिवाली और नूतन वर्ष अभिनंदन की शुभकामनाएं. आने वाले आनंदमय और स्वस्थ वर्ष के लिए प्रार्थना करता हूं. जय जगन्नाथ.'

पीएम मोदी के इस संदेश को सैम पित्रोदा के हालिया बयान के संदर्भ में भी देखा जा रहा है. सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना 'गुजराती दोस्त' बताते हुए कहा था कि उनके साथ उनके व्यक्तिगत संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं. 

पित्रोदा ने कहा था, "वे मेरे एक गुजराती दोस्त हैं. एक इंसान के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं. मेरी पत्नी और मैं उनसे मिल चुके हैं. व्यक्तिगत स्तर पर वे बहुत आत्मीय, दयालु, स्नेही और ख्याल रखने वाले रहे हैं."

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक अच्छे वक्ता और मेहनती व्यक्ति हैं तथा दोनों के बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं हैं. पित्रोदा के मुताबिक, "एक गुजराती नेता, दोस्त या शुभचिंतक के रूप में मुझे श्री मोदी से कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने मेरे प्रति बहुत आत्मीयता दिखाई है और मैं इसकी कद्र करता हूं."

उन्होंने यह भी बताया कि वह कई बार गुजरात में नरेंद्र मोदी के घर भी जा चुके हैं. पित्रोदा के इस बयान और उसके बाद पीएम मोदी के शुभकामना संदेश को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sam Pitroda, Sam Pitroda Clarify, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com