- माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सेवा आउटलुक और माइक्रोसॉफ्ट 365 के सर्वर ठप हो गए हैं
- इस खराबी की वजह से करोड़ों यूजर्स अपने मेल बॉक्स न खोल पा रहे हैं और न ही नए मेल भेज या रिसीव कर पा रहे हैं
- माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी टीम समस्या की जांच कर रही है और जल्द समाधान निकालने की कोशिश कर रही
दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सर्विस गुरुवार देर रात से अचानक ठप होने की वजह से दुनियाभर में अफरातफरी मच गई है. इसकी वजह से कई दिग्गज कंपनियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है. आउटलुक और माइक्रोसॉफ्ट 365 के सर्वर अचानक ठप होने से भारत समेत दुनियाभर में इसके करोड़ों यूजर्स को परेशानी उठानी पड़ रही है. लोग अपने मेल बॉक्स को ओपन ही नहीं कर पा रहे, इससे न जाने कितने जरूरी मेल इनबॉक्स में अनरीड ही पड़े हैं.वहीं वे नए मेल भी किसी को नहीं भेज पा रहे हैं. मतलब यह कि न मेल लॉगइन हो रहा है और न ही मैसेज सेंट और रिसीव हो पा रहे हैं.
माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन
माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि ये एक तकनीकी खराबी है, जिस वजह से कई क्षेत्रों में कनेक्टिविटी प्रभावित हो रही है. कंपनी इसे जल्द ठीक करने में जुटी हुई है. माइक्रोसॉफ्ट 365 ने इसे लेकर अपने एक्स हैंडल पर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उनकी ईमेल सर्विस में तकनीकी खराबी की वजह से दुनिया भर के करोड़ों दफ्तरों के कामकाज की रफ्तार थम गई है.

Add image caption here
आउटलुक और माइक्रोसॉफ्ट 365 नहीं खुल रहा
कंपनी ने आगे कहा कि 'डाउनडिटेक्टर' के मुताबिक, आउटलुक में दिक्कत की शुरुआत ईस्टर्न टाइम के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे हुई. देखते ही देखते शिकायतें बढ़ती चली गईं. उन्होंने बताया कि आउटलुक से जुड़ी एक लाख से ज्यादा रिपोर्ट अब तक सामने आ चुकी हैं. वहीं माइक्रोसॉफ्ट 365 के लिए भी हजारों यूजर्स ने परेशानी फेस करने की शिकायत की है. कंपनी की टेक टीम मामले की जांच कर रही है और इसका समाधान करने में जुटी हैं.
माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप से दुनियाभर के यूजर्स परेशान
माइक्रोसॉफ्ट को शुरुआत में लगा कि ये परेशानी सिर्फ अमेरिका तक ही सीमित है लेकिन बाद में पता चला कि इसका ग्लोबल असर हो सकता है. इसका जल्द समाधान करने की कोशिश कंपनी की तरफ से की जा रही है.
माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर पहले भी हो चुका है ठप
ये पहली बार नहीं है जब दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी का सर्वर ठप हुआ है. साल 2024 में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था. दुनिया भर के माइक्रोसॉफ्ट विंडोज यूजर्स को इसे खोलते ही एरर का सामना करना पड़ा था. कई लोगों का तो इसकी वजह से सिस्टम ही अचानक बंद हो रहा था या फिर खुद चालू भी हो रहा था. कंपनी ने इस तकनीकी खराबी के पीछे क्राउडस्ट्राइक अपडेट को कारण बताया था. अब मेल बॉक्स ही नहीं खुल रहा है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-माइक्रोसॉफ्ट एम्प्लॉई ने दिखाया 'A Day In Office' का अपडेटेड वर्जन, 20 लाख लोगों ने देखा वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं