विज्ञापन

यूपी का पहला 6 लेन गंगा पुल प्रयागराज में तैयार, 10KM लंबा ब्रिज, फाफामऊ से सोरांव तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी

प्रयागराज में गंगा नदी पर बना यूपी का पहला 6-लेन एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेयड गंगा पुल लगभग बनकर तैयार है. 9.9 किलोमीटर लंबा यह प्रोजेक्ट अब पूरा हो चुका है, जिससे प्रयागराज शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

यूपी का पहला 6 लेन गंगा पुल प्रयागराज में तैयार, 10KM लंबा ब्रिज, फाफामऊ से सोरांव तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी
यूपी का पहला 6 लेन गंगा पुल प्रयागराज में तैयार (फोटो:सोशल मीडिया)
  • प्रयागराज में गंगा नदी पर राज्य का पहला छह लेन एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेयड गंगा पुल तैयार हो चुका है.
  • यह पुल 9.9 किलोमीटर लंबा है जिसमें 3.84 किलोमीटर मुख्य पुल और 6 किलोमीटर एप्रोच रोड शामिल हैं.
  • पुल बनने से पुराने पुलों पर दबाव कम होगा और प्रयागराज में ट्रैफिक जाम की समस्या घटेगी.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी पर बना राज्य का पहला 6-लेन एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेयड गंगा पुल तैयार हो चुका है. जो शहर को मजबूत कनेक्टिविटी देने वाला है. यह पुल सिर्फ एक पुल नहीं है, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण है, जो प्रयागराज के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है. 9.9 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट में  छह-लेन वाला 'एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेयड' डिजाइन शामिल है, जो इसे प्रदेश के बाकी पुलों से अलग और खास बनाता है. इस प्रोजेक्ट में 3.84 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 6 किलोमीटर की एप्रोच रोड शामिल है. इसके पूरा होने के बाद प्रयागराज की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा. गंगा नदी के इस पार से उस पार पूरा शहर कनेक्ट हो जाएगा. जिससे वाहनों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना होगा. 

प्रयागराज में ट्रैफिक होगा कंट्रोल 

यह पुल बनने के बाद प्रयागराज में ट्रैफिक कनेक्टिविटी में सुधार आएगा, क्योंकि गंगा पर पहले से मौजूद पुलों पर भारी दबाव की स्थिति बनी रहती है. खासकर कुंभ, माघ मेला और अन्य बड़े आयोजनों के दौरान यहां भीड़ बढ़ जाती है. इस नए 6-लेन पुल के शुरू होने से पुराने पुलों पर भार कम होगा और लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा. यह पुल गंगा के दोनों किनारों को सीधे जोड़ेगा. इससे शहर के अंदर आवाजाही आसान होगी और लोगों का सफर का समय काफी कम हो जाएगा. जो दूरी तय करने में अभी घंटों लग जाते हैं, वह अब कुछ ही मिनटों में पूरी हो सकेगी. बाढ़, मेला या किसी आपातकालीन स्थिति में यह पुल एक वैकल्पिक रास्ते के रूप में काम करेगा. 

प्रयागराज के इन इलाकों को करेगा कनेक्ट 

  • मलाक हरहर
  • स्टेनली रोड
  • फाफामऊ
  • कलश चौराहा 
  • लाला लाजपत मार्ग तक 6
  • शांतिपुरम
  • सोरांव 

लखनऊ, कानपुर की तरफ जाना होगा आसान 

अभी भारी ट्रैफिक की वजह से प्रयागराज शहर में ही वाहन जाम में फंसे रहते थे, लेकिन 6 किलोमीटर लंबी एप्रोच रोड के जरिए यह पुल शहर के प्रमुख हाईवे और सड़कों से जुड़ेगा, इससे लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और चित्रकूट की तरफ जाने वाले लोगों को भी सीधा फायदा होगा. प्रयागराज पहले से ही कई बड़े पुलों के लिए जाना जाता है, गंगा और यमुना पर बने पुल इस शहर की लाइफलाइन हैं. अब यह नया 9.9 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट उस नेटवर्क को और मजबूत करेगा.

प्रयागराज में आम जनता के लिए खुलेगा 

प्रयागराज के इस पुल का काम आखिरी चरण में चल रहा है. अधिकारियों के मुताबिक पुल का मुख्य स्ट्रक्चर लगभग तैयार है और एप्रोच रोड पर काम तेजी से चल रहा है. जल्द ही इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा. प्रयागराज के लोगों को इस पुल का लंबे समय से इंतजार था, जब यह पुल शुरू होगा, तो यह न सिर्फ सफर को आसान बनाएगा, बल्कि प्रयागराज को आधुनिक शहरों की कतार में भी खड़ा करेगा. इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है. 

ये भी पढे़ंः दिल्ली को 3 डबल डेकर कॉरिडोर का तोहफा, भजनपुरा- यमुना विहार, जनकपुरी, एरोसिटी-तुगलकाबाद तक मिलेगी रफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prayagraj Protest, UP Bridge, Ganga Bridge, UP Road Project, UP Road Connectivity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com