विज्ञापन

'जो कुछ भी उस्मान ने लिखा, एकदम सच', अब सजा भोगी वॉर्नर ने किया कमिंस पर पलटवार, लगाया कप्तान पर यह बड़ा आरोप

उस्मान ख्वाजा के खुलासे से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में आया तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ पैट कमिंस ने मामले पर सफाई दी, तो दूसरी ओर डेविड वॉर्नर ने ताजा बयान से इस पर पानी फेर दिया

'जो कुछ भी उस्मान ने लिखा, एकदम सच', अब सजा भोगी वॉर्नर ने किया कमिंस पर पलटवार, लगाया कप्तान पर यह बड़ा आरोप
वॉर्नर के ताजा बयान ने कमिंस की सफाई पर पानी फेरने का काम किया है
source: X

हाल ही में कंगारू पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की किताब 'सब्र' में साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में हुए 'सैंडपेपरगेट' विवाद से जुड़े बड़े खुलासे के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में मचा  तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां वर्तमान टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मामले पर ख्वाजा पर पलटवार किया है, तो इसी बीच इस घटनाक्रम में सजा पाए पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर भी इस मामले में खुलकर सामने आ गए हैं. और उन्होंने कमिंस पर उस्मान खवाजा को "बलि का बकरा बनाने" का आरोप लगाया और दावा किया कि उनके एक समय के ओपनिंग पार्टनर ने 2018 के बॉल टेम्परिंग कांड के बारे में अपनी आत्मकथा में जो लिखा है, वह "सच" है. सिडनी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने खवाजा के दावों को "बेतुका बकवास" बताया और उन पर किताब के जरिए इस विवाद से प्रभावित लोगों के जीवन के प्रति "लापरवाह और हल्के-फुल्के" अंदाज में पेश आने का आरोप लगाया. बहरहाल, वॉर्नर ने कहा कि टेस्ट कप्तान के इस बयान से उन्हें निराशा हुई है.

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले वनडे से पहले फॉक्स क्रिकेट पर वार्नर ने कहा, 'मैं अभी भी उज्जी (खवाजा) के साथ खड़ा हूं और उन्होंने उस किताब में जो लिखा है, उसका समर्थन करता हूं क्योंकि वह सच है. और मैं वास्तव में उनका बहुत समर्थन करता हूं.' उन्होंने आगे कहा, 'इस समय वास्तव में मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है. मुझे सचमुच ऐसा लगा कि आज कप्तान ने उज्जी को मुश्किल में डाल दिया (थ्रू अंडर द बस) और मैं इससे बहुत. बहुत निराश हूं'

पूर्व ओपनर ने कहा, 'हम तीनों ने इस मामले में बहुत बड़ी कीमत चुकाई. मैंने आठ वर्षों तक इस बारे में बात नहीं की थी, लेकिन दिन की समाप्ति पर हमें इन परिणामों के साथ हर दिन जीना होगा. हमें आजीवन सजा दी गई है.'  वॉर्नर के अलावा तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर आठ साल पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा अलग-अलग अवधि के के लिए बैन लगाया गया था. 

वॉर्नर ने कहा, 'जब अन्य लोग इस बात पर चर्चा करते हैं कि वे इससे कैसे प्रभावित हुए हैं, तो मेरे, स्टीव और कैम के लिए इससे बदतर कुछ नहीं है, जिन्हें हर दिन मैदान पर उतरना पड़ता है और गालियां सुननी पड़ती हैं. हां, हमने इसे स्वीकार किया, लेकिन अंत में, मेरी पत्नी और मैंने सबसे बड़ी कीमत चुकाई. उस दौरान हमने एक बच्चा खो दिया. यही बात मुझे सबसे ज्यादा आहत करती है जब तक कि सच को स्वीकार नहीं किया जाता.'

हालिया घटना की टाइम लाइन

उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा और 'सैंडपेपरगेट' का खुलासा

नवंबर 2026 की शुरुआत

उस्मान ख्वाजा ने अपनी नई आत्मकथा में दावा किया कि 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुए 'सैंडपेपरगेट' (बॉल टेम्परिंग) कांड की जानकारी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी. इस खुलासे के बाद क्रिकेट जगत में भूचाल आ गया, क्योंकि इससे पहले यह माना जा रहा था कि इस साजिश में केवल डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरून बैनक्रॉफ्ट ही शामिल थे.

पैट कमिंस का तीखा खंडन

नवंबर 2026 (प्रेस कॉन्फ्रेंस, सिडनी)

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने सिडनी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खवाजा के इन दावों को "बेतुका बकवास"  करार दिया. कमिंस ने खवाजा पर इस विवाद से प्रभावित खिलाड़ियों के जीवन के प्रति "लापरवाह और हल्के-फुल्के" अंदाज में पेश आने का आरोप लगाया.

डेविड वार्नर की एंट्री और ख्वाजा का समर्थन

13 नवंबर 2026 (पर्ध)

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले डेविड वार्नर ने खुलकर उस्मान ख्वाजा का पक्ष लिया। वार्नर ने कहा कि खवाजा ने अपनी किताब में जो लिखा है वह "बिल्कुल सच" है। साथ ही, वार्नर ने कप्तान पैट कमिंस पर खवाजा को "बलि का बकरा बनाने" (थ्रू अंडर द बस) का गंभीर आरोप लगाया और कहा कि वे खुद, स्टीव स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट पहले ही आठ साल से आजीवन जैसी सजा भुगत रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
David Andrew Warner, Patrick James Cummins, Usman Tariq Khawaja, Australia, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com