विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2023

"यह बहुत ही शानदार और धोनी का सबसे बेहतरीन छक्का था', दोस्त रैना ने याद किए पुराने पल

जियो सिनेमा पर एक कार्यक्रम में सुरेश रैना ने विस्तार से एमएस धोनी (MS Dhoni) से जुड़े रोमांचक किस्सों को बताया है

"यह बहुत ही शानदार और धोनी का सबसे बेहतरीन छक्का था', दोस्त रैना ने याद किए पुराने पल
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और धोनी के खास दोस्तों में से एक सुरेश रैना
नई दिल्ली:

अब यह तो करोड़ों क्रिकेटप्रेमी जानते ही हैं कि एमएस धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती कैसी रही है. कई साल तक भारत के लिए खेलने के बाद इन दोनों के संबंध चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने के दौरान और भी ज्यादा मजबूत हो गए. इसी दौरान धोनी का नाम "थाला (बड़ा भाई)" और रैना का नाम "चिन्ना थाला" (छोटा भाई) पड़ गया. और अब रैना ने जियो सिनेमा पर प्रसारित हुए हालिया एपिसोड-"माय टाइम विद धोनी"- में धोनी से जुड़ी कई बातों को लेकर खुलासा किया. रैना ने उस पल को याद किया, जब उन्होंने पहली बार धोनी और उनके द्वारा लगाए गए बड़े-बड़े छ्क्कों को देखा. यह साल 2004 का समय था, जब धोनी ईस्ट जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन के लिए खेल रहे थे.

SPECIAL STORIES:

अजय जडेजा ने तीसरे वनडे में सूर्यकुमार को लेकर मैनेजमेंट की रणनीति पर उठायी उंगली, करार दिया इसे ब्लंडर

गुजरात टाइंटस के युवा ऑलराउंडर ने बताया कि क्यों मैदान पर नेतृत्व में समान दिखते हैं धोनी और हार्दिक

रैना ने उस समय को याद करते हुए कहा कि तब हम झारखंड के उस खिलाड़ी के बारे में बहुत ही जोर-शोर से सुन रहे थे, जो नियमित रूप से स्टेडियम के बाहर छक्के मारने के लिए मशहूर हो चला था. उन्होंने कहा कि एक दिन हम इकट्ठा थे, जबकि धोनी भाई चुपचाप एक कोने में बैठकर रोटी और बटर चिकन खा रहे थे. तब उन्हें ज्ञानू भाई (ज्ञानेंद्र पांडेय) ने देखा और कहा, "मैं वास्तव में नहीं सोचता कि वह हमारा कोई नुकसान करने जा रहा है. वह अपने खाने का लुत्फ उठा रहा है. उसका इसका मजा लेने दो."

रैना ने कहा कि जब धोनी बैटिंग के लिए आए, तो कप्तान मोहम्मद कैफ ने उनके खिलाफ आक्रामक फील्डिंग सजा दी, लेकिन एमएस ने शुरुआत से ही लंबे-लंबे छक्के जड़े और ज्ञानू भाई को अपने शब्द वापस लेने को मजबूर होना पड़ा. लेकिन वास्तव में रैना को और अटैकिंग धोनी के छक्कों के दर्शन तब हुए, जब वह उनके साथ आईपीएल में साथ-साथ खेले. 

रैना ने धोनी के सबसे गगनचुंबी छक्के को याद करते हुए कहा, "यह समय साल 2010 का था, जब हम धर्मशाला में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ खेल रहे थे. तब धोनी ने लांग-ऑन के ऊपर से लंबा छक्का जड़ा और इसके बाद उन्होंने अपने हेलमेट पर पंच किया. मैंने इसके बाद कभी भी धोनी को किसी भी हालात में ऐसी प्रतिक्रिया करते हुए नहीं देखा. 

ये भी पढ़ें-

*PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने पहले टी20 में रचा इतिहास तो पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

*'साल 2018 में जब धोनी ने टीम को' IPL से पहले Gavaskar ने Dhoni को लेकर कह दी ये बात

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suresh Kumar Raina, Mahendra Singh Dhoni, Indian Premier League 2023, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com