- तुषार कुमार 23 साल की उम्र में मेयर बने और उनकी मां प्रवीन रानी भी एक काउंसिल की मेयर हैं
- तुषार ने पहली चुनाव हार के बाद मन से सेवा और कर्म में विश्वास से जीत हासिल की
- प्रवीन रानी ने कहा कि पूरी मेहनत और समर्पण से काम करने पर जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं
ब्रिटेन में 23 साल की उम्र में ही मेयर बन जाने वाले तुषार कुमार की कहानी बेहद दिलचस्प है. उनकी मां प्रवीन रानी भी एक काउंसिल की मेयर हैं. मां और बेटे की यह जोड़ी NDTV वर्ल्ड समिट में मौजूद थी. दोनों ने इस दौरान ब्रिटेन के अपने अनुभव साझा किए तो वहीं यह भी बताया कि कैसे वहां के हालात बदले हैं और प्रवासियों के संबंध में वे क्या सोचते हैं. तुषार कुमार ने इस दौरान पहली बार चुनाव में हारने के बाद उससे उबरने की यात्रा भी बताई. उनका कहना था कि पहली बार के चुनाव में हार के बाद फिर से आगे बढ़ने का साहस दिखाना मुश्किल काम था.
पहला चुनाव हारने के बाद तुषार कैसे उबरे और फिर जीतकर लौटे. इस पर प्रवीन रानी ने कहा कि यदि आप अपना 100 फीसदी देते हैं और लोगों की मन से सेवा करते हैं तो जिंदगी में आपको परिणाम मिलता है. आप जो भी करते हैं, पूरे मन से करें. आपने उस हार से क्या सीखा? इस सवाल के तुषार कुमार ने कहा कि मुझे आज भी याद है कि वह क्या स्थिति थी. मैं एक बार सुबह घर से निकला और मैंने देखा कि एक व्यक्ति बेघर है और सड़क पर पड़ा है. मैंने उस शख्स को कुछ पैसे और कपड़े दिए. उसकी मदद की. मैं मानता हूं कि इन चीजों ने ही बहुत कुछ बदला और मुझे जीत हासिल हुई. मैं कर्म में यकीन करता हूं और आप जैसा करते हैं, वह लौटकर आता है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV समिट में तुषार कुमार और प्रवीन रानी ने ब्रिटेन में नस्लभेद के बारे में भी बताया. क्या उन्हें खुद भी कभी नस्लभेद का सामना करना पड़ा था. इसके जवाब में तुषार ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि युनाइटेड किंगडम में प्रवासी लोगों को लेकर स्थानीय जनता में चिंता दिखती है. उन्हें लगता है कि उनकी नौकरियां सेफ रहें. उनकी हेल्थ सर्विसेज पर बहुत दबाव न पड़े. इसलिए कभी समस्याएं भी आती हैं, लेकिन फिर भी युनाइटेड किंगडम एक अच्छी सभ्यता है. क्या आप वहां पूरे समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस पर तुषार कुमार ने कहा कि हम तो भारत के वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को ही अमल में लाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं