AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान

  • 14:23
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में देरी को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विस्तार से जानकारी दी है. NDTV वर्ल्ड समिट में उनसे जापान के पूर्व मंत्री हिडेकी माकिहारा के आरोपों के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत में यह प्रोजेक्ट देरी से चल रहा है और इसकी जिम्मेदार सरकार है. इस पर जवाब देते हुए वैष्णव ने कहा कि ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में हम बहुत मेहनत से जुटे हैं. कुछ कारण ऐसे थे, जिनकी वजह से वक्त की बर्बादी हुई थी. यही नहीं अब उन्होंने भऱोसा दिया है कि अगले साल ही इस प्रोजेक्ट का लोकार्पण होगा. 

संबंधित वीडियो