- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में प्रियंका गांधी के भाषणों को प्रभावशाली और सहज बताया है.
- थरूर ने कहा कि वर्ल्ड ऑर्डर में तेजी से बदलाव आ रहे हैं और पुराने नियम अब प्रासंगिक नहीं रह गए हैं.
- उन्होंने अमेरिका की ताकत को चुनौती मिलने, रूस के मजबूती से उभरने और चीन की अहम भूमिका को बताया.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी बेहतरीन संवाद कौशल और धाराप्रवाह अंग्रेजी के लिए देश ही नहीं, विदेशों में भी पहचान रखते हैं. अक्सर उनके भाषण और कठिन अंग्रेजी शब्द सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. संसद में भी उनकी बातों को गंभीरता से सुना जाता है. NDTV World Summit 2026 में शशि थरूर ने खुद एक दिलचस्प खुलासा किया. जब उनसे पूछा गया कि वह किस सांसद का भाषण सुनना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, तो उन्होंने इसका बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया.
NDTV World Summit 2026 में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मेरी राजनीतिक विचारधारा के पक्ष से बात करूं तो मुझे कहना होगा कि प्रियंका गांधी के भाषणों ने मुझे काफी प्रभावित किया है. वह पहली बार सांसद बनी हैं. लेकिन उनकी बोलने की शैली बेहद प्रभावशाली, सहज और प्रभावी है. मैं उनके और अधिक भाषण सुनना चाहूंगा.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पूर्व में विदेश राज्य मंत्री रहे शशि थरूर ने अपनी स्पीच में वर्ल्ड ऑर्डर को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि 1970 के दशक में जो चीजें थीं, अब वे काम नहीं आ रही हैं. देश और दुनिया तेजी से बदल रहे हैं. हमें अब देखना होगा कि विकल्प क्या हो सकते हैं. अमेरिका की ताकत को चुनौती मिली है. रूस मजबूती से उभरा है और यूरोप को चैलेंज दे रहा है. इसके अलावा चीन भी दुनिया में एक अहम धुरी बना है. इस तरह वर्ल्ड ऑर्डर में तेजी से बदलाव आ रहे हैं.
SIR पर थरूर ने क्या कहा?
वहीं, SIR को लेकर उठ रहे विवाद पर थरूर ने कहा कि चुनाव आयोग की जवाबदेही बनती है. उनके मुताबिक, पिछले कुछ सालों में चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हों.
ये भी पढ़ें : कांग्रेस को नेहा बोरा की जरूरत क्यों पड़ी? शशि थरूर ने दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं