- लुधियाना की युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर शादी में धोखा, जबरन धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोप लगाए हैं.
- युवती का कहना है कि पति ने खुद को जटसिख बताया लेकिन ससुराल में ईसाई धर्म अपनाने की बात कही गई.
- दहेज के रूप में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर युवती को घर से निकाल दिया गया.
लुधियाना में एक युवती ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर धोखे से शादी करने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती कृतिका वर्मा का दावा है कि उसके पति करणवीर ने खुद को जटसिख बताकर उससे शादी की, लेकिन ससुराल पहुंचने पर परिवार के धर्म परिवर्तन की बात सामने आई. लड़की के पिता ने जब इस बात का विरोध किया तो लड़की के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके मायके परिवार पर हमला कर दिया. हमले में लड़की के पिता के गंभीर चोटें पहुंची, जिनको बाद में अस्पताल भर्ती करवाया गया. पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
बाइक राइडिंग के दौरान हुई दोस्ती, फिर प्यार और फिर शादी
कृतिका के पिता विपन कुमार वर्मा के मुताबिक, उनकी बेटी और करणवीर दोनों बाइकर्स हैं. दोनों की मुलाकात बाइक राइडिंग के दौरान हुई थी. करणवीर उनकी बेटी के कार्यस्थल एप्पल स्टोर पर भी आने लगा और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. करणवीर ने खुद को करणवीर सिंह सिद्धू और जटसिख बताया था. परिवार की जानकारी लेने के बाद दोनों का रिश्ता तय हुआ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2 सितंबर को शिव मंदिर में की शादी
पिता के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को लुधियाना के संत विहार स्थित शनि शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी हुई. 5 सितंबर को बेटी को विदा किया गया, जबकि 5 अक्टूबर को जब वह ससुराल पहुंची तो घर में बने एक बड़े हॉल को चर्च के रूप में देखकर हैरान रह गई.
पहली रात ही होली बाथ करवा धर्म बदलवाया
कृतिका के पिता का आरोप है कि ससुर ने शादी स्वीकार करने से इनकार कर दिया और ईसाई धर्म अपनाने के बाद ही शादी मानने की बात कही. आरोप है कि रात को युवती का फोन बंद करवाकर उसे तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में ले जाया गया, जहां पानी में डुबकी लगवाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया. युवती ने इस दौरान अनुचित तरीके से छूने और वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया है.
युवती के मुताबिक, पति की छाती पर 'नन्नू' नाम का टैटू था, जिसके साथ 16 अक्टूबर 2021 की तारीख भी लिखी थी. उसका दावा है कि पति ने दूसरी लड़की से संबंध होने की बात स्वीकार की.
दहेज में 10 लाख रुपए की डिमांड भी की
परिवार ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपये और दहेज की मांग की. मांग पूरी नहीं होने पर युवती को घर से निकाल दिया गया. इसके बाद उसने हैबोवाल के जोगिंदर नगर में किराये पर रहना शुरू किया, जहां पति पर मारपीट करने का भी आरोप है. युवती के पिता ने ईसाई मिशनरी से कथित तौर पर मोटी रकम लेने का आरोप भी लगाया है. फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपों की जांच और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है.
यह भी पढ़ें - ईसाई परिवार पर हमला, धर्म बदलने के नाम पर बेटी के साथ रेप तक की धमकी, बजरंग दल के 13 लोगों पर FIR
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं