विज्ञापन

राहुल गांधी मानहानि केस में आज आएगा फैसला, सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट में रहेंगे मौजूद

सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष ने विजय मिश्रा, अनिल मिश्रा और रामचंद दुबे समेत तीन गवाहों के बयान दर्ज कराए. इसके बाद ट्रायल आगे बढ़ा. राहुल गांधी पहली बार 20 फरवरी 2024 को अदालत में पेश हुए थे और उन्हें जमानत मिल गई थी.

राहुल गांधी मानहानि केस में आज आएगा फैसला, सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट में रहेंगे मौजूद
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
NDTV

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे चर्चित मानहानि मामले में आज बड़ा फैसला आने वाला है. सुल्तानपुर की स्पेशल MP-MLA कोर्ट 2018 में अमित शाह को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़े मामले में अपना फैसला सुनाएगी. फैसले के दौरान राहुल गांधी खुद अदालत में मौजूद रहेंगे. इसे देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है.

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी सोमवार को करीब 11 बजे सुल्तानपुर स्थित MP-MLA कोर्ट पहुंच सकते हैं. उनके आगमन को देखते हुए अदालत परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यह मामला कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मई 2018 में बेंगलुरु में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़ा है.

भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दर्ज कराया था मुकदमा

राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. शिकायतकर्ता का आरोप था कि राहुल गांधी के बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है. इसके बाद मामला अदालत में विचाराधीन रहा और सुनवाई का सिलसिला जारी रहा.

ट्रायल के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से विजय मिश्रा, अनिल मिश्रा और रामचंद दुबे सहित तीन गवाहों के बयान दर्ज कराए गए. सभी पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. अब इस मामले में अंतिम निर्णय सुनाया जाना है.

पहली बार कब पेश हुए थे राहुल गांधी?

राहुल गांधी पहली बार 20 फरवरी 2024 को इस मामले में अदालत में पेश हुए थे. उस दौरान उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी और तब से वे इस मामले में जमानत पर हैं. आज कोर्ट संख्या 17 में स्पेशल MP-MLA कोर्ट के न्यायाधीश शुभम वर्मा की अदालत इस बहुचर्चित मामले में अपना फैसला सुनाएगी.

यह भी पढ़ें: PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में खरगे के खिलाफ शिकायत, कानूनी कार्रवाई की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com