बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में अपने करियर के एक खास पहलू पर खुलकर बात की. कॉकटेल 2 में उन्होंने पहली बार बिकिनी सीन किया. उन्होंने करीब 12 साल के फिल्मी सफर के बाद यह कदम उठाया. कृति ने साफ कहा कि अगर यह मौका छह-सात साल पहले मिला होता तो शायद वह इसे करने के लिए तैयार नहीं होतीं. उन्होंने बताया कि फिल्मों में किसी किरदार को निभाने के लिए सिर्फ एक्टिंग काफी नहीं होता. खुद पर भरोसा और बॉडी के साथ सहज महसूस करना भी जरूरी है, खासकर जब कोई सीन कलाकार को असहज लगे. कृति के मुताबिक अब वह अपनी बॉडी के साथ कहीं ज्यादा कंफॉर्टेबल महसूस करती हैं, इसलिए यह सही समय पर आया.