- दिल्ली के शाहदरा जिले में आने वाले कृष्णा नगर इलाके में एक स्कूली छात्रा ने सुसाइड कर लिया.
- छात्रा की उम्र 19 साल बताई जा रही है जो 12वीं क्लास में थी. कल उसका जन्मदिन था.
- छात्रा ने गार्ड रूम के पीछे सुसाइड किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.
Delhi Class 12 Student Suicide: दिल्ली के शाहदरा जिले में आने वाले कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल से बड़ी घटना सामने आई है. यहां एक 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगा ली. जिससे वह बुरी तरह झुलस गई और छात्रा की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही कृष्णा नगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि छात्रा का कल यानि 25 अक्टूबर को जन्मदिन था. उसकी उम्र 19 साल थी. लेकिन आज उसने सुसाइड कर लिया. छात्रा ने पेट्रोल डालकर स्कूल के अंदर खुदकुशी की है. बताया जा रहा है कि पुलिस को तीन सुसाइड नोट भी मौके से मिले हैं, ऐसे में पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.
दिल्ली के कृष्णा नगर का मामला
मामला दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में आने वाले सर्वोदय कन्या विद्यालय का बताया जा रहा है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक जांच के हिसाब से यह मामला लव एंगल का लग रहा है. पुलिस ने बताया कि स्कूल के गार्ड रूम के पीछे लगभग 18 साल की 12वीं कक्षा की एक छात्रा जली हुई हालत में मिली है. शुरुआती जांच के दौरान मौके से और मृतका के स्कूल बैग से कुछ चीजें बरामद की गईं. घटनास्थल की जांच करने और जरूरी सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया है. घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है और आगे की पूछताछ जारी है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की है. स्कूल प्रबंधन से भी इस मामले में पूछताछ की गई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरुआत में कुछ कहना मुश्किल है. लेकिन जांच के बाद ही पूरा मामला क्लीयर हो सकता है.
ये वीडियो देखिए.
छात्रा की बहन ने बताया कि सुबह वह भतीजी के साथ उसे स्कूल में छोड़कर गई थी. तब छात्रा खुशी थी और कोई दिक्कत नहीं दिख रही थी. लेकिन दोपहर में उसे स्कूल प्रबंधन की तरफ से सुसाइड करने की जानकारी मिली थी. वहीं छात्रा की भाभी ने भी यही बात दोहराई है कि छात्रा स्कूल जाने के समय खुश थी.
ये भी पढ़ेंः क्या गरीब होना गुनाह है; ₹10 के फटे नोट पर विवाद, थप्पड़ और फिर समीर की मौत, अब FIR में जुड़ी नई धारा
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं