Players to watch out in Under 19 World Cup Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच रविवार 11 फरवरी को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अजय रही है और टीम ने लगातार छह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है. भारतीय टीम ने उदय सहारन की 81 और सचिन धास की 96 रनों की पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को एक रोमांचक सेमीफाइनल में में दो विकेट से हराया था. भारत ने अभी तक पांच बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. ऐसे में भारत के 18 और 19 साल के युवा क्रिकेटर रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल जीतकर रिकॉर्ड छठा आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. पिछले साल 19 नवंबर को आस्ट्रेलियाई टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली सीनियर टीम को वैश्विक मंच पर रूला दिया था जिससे उदय सहारन की अगुआई वाली टीम का आस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम को हराकर खिताब जीतना सुखद होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कप्तान सहारन ने हाल में बेनोनी से पीटीआई भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा था,"फाइनल में सामने आस्ट्रेलिया हो या पाकिस्तान , फर्क नहीं पड़ता. हम विरोधी टीम पर फोकस नहीं कर रहे और अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं. हमने मैच दर मैच रणनीति बनाई है और हर मैच को संजीदगी से ले रहे हैं." यह पूछने पर कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या बदला दिमाग में होगा क्योंकि सीनियर टीम पिछले साल वनडे विश्व कप फाइनल उससे हारी थी, उन्होंने कहा," ऐसा कुछ नहीं सोच रहे हैं. हम अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना है. मैच हालात के हिसाब से खेल रहे हैं. हर मैच महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विश्व कप है और सारी टीमें अच्छी है."
आस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वेबगेन, सलामी बल्लेबाज हैरी डिक्सन, तेज गेंदबाज टॉम स्ट्रेकर और कैलम विडलर ने इस चरण के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है जो भारत के लिए परेशानी बन सकते हैं. दूसरी तरफ भारत को मैच में कप्तान उदय सहारन, मुशीर खान, सचिन धास से उम्मीद होगी कि वो बल्ले से शानदार प्रदर्शन करें, जबकि गेंदबाजी में सौम्या पांडे और नमन तिवारी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में कप्तान उदय का बड़ा योगदान है. ऐसे में टीम इंडिया को उनसे बहुत उम्मीद होगी. उदय सहारन ने छह मैचों में 64.83 की औसत से 389 रन बनाए हैं. उनके अलावा मुशीर खान ने 67.60 की औसत से छह मैचों में 338 रन बनाए है. सचिन धास टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं. सचिन ने 73.50 की औसत से 294 रन बनाए हैं. उनके बाद लिस्ट में आदर्श सिंह हैं, जिन्होंने 191 रन बनाए हैं और अर्शिन कुलकर्णी लिस्ट में पांचवें स्थान पर है, जिन्होंने छह मैचों में 31 की औसत से 181 रन बनाए हैं.
टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
बात अगर अंडर-19 विश्व कप में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज की करें तो लिस्ट में सौम्या पांडे पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने छह मैचों में 2.44 की इकॉनमी से 17 विकेट झटके हैं. उनके बाद नमन तिवारी हैं, जिन्होंने पांच मैचों में 4.72 की इकॉनमी से 10 विकेट झटके हैं. इसके बाद लिस्ट में राज लिम्बानी - हैं जिन्होंने पांच मैचों में 8 विकेट लिए हैं. वहीं मुशीर खान ने छह मैचों में 6 विकेट झटके हैं जबकि अर्शिन कुलकर्णी ने 4 विकेट हासिल किए हैं.
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: उदय सहारन (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरावली अवनीश राव (विकेटकीपर), सौम्य कुमार पांडे (उप कप्तान), मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी.
आस्ट्रेलिया: ह्यू वेबगेन (कप्तान), लाचलान ऐटकेन, चार्ली एंडरसन, हरकीरत बाजवा, महली बियर्डमैन, टॉम कैम्पबेल, हैरी डिक्सन, रेयान हिक्स (विकेटकीपर), सैम कोनस्टास, राफेल मैकमिलन, ऐडन ओकोनोर, हरजस सिंह, टॉम स्ट्रेकर, कैलम विडलर और ओली पीक.
यह भी पढ़ें: U19 World Cup Final: "मैं धोनी सर और CSK को..." अंडर-19 टीम के विकेटकीपर ने फाइनल से पहले दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं