विज्ञापन
3 years ago

India vs Australia Final, U19 World Cup 2024: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रनों से हराकर चौथी बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरजस सिंह की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए है और भारत को जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 174 रन ही बना पाई. भारत के लिए आदर्श सिंह ने 47 रन बनाए तो मुरुगन अभिषेक ने 42 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए राफ मैकमिलन और महली बियर्डमैन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए. ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार यह खिताब जीता है. ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले 1988, 2002 और 2010 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है. बता दें, यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी है. (SCORECARD)

Under19 World Cup 2024 Final Updates: India Vs Australia | IND vs AUS, Straight from (SWillowmoore Park, Benoni ):

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Australia, ICC Under-19 Cricket World Cup 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com