लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए इंग्लैंड के मार्क वुड की जगह टीम में शामिल किया है. शनिवार को आईपीएएल के एक बयान में कहा गया कि वह 3 करोड़ रुपये में सुपर जाइंट्स में शामिल होंगे. बता दें, पिछले महीने जोसफ ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अकेले दम पर टेस्ट मैच में जीत दिलायी थी. इस 24 वर्षीय तेज गेंदबाज ने ब्रिसबेन के गाबा में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया था और दूसरी पारी में 68 रन देकर सात विकेट झटके थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी ने कार्यभार को प्रबंधित करने के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी मार्क वुड को आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर लिया है. इसके अलावा इंग्लैंड घरेलू सरजमीं पर गर्मियों में टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज और श्रीलंका की मेजबानी करेगा. हाल ही में, ईसीबी ने जोफ्रा आर्चर को आईपीएल 2024 की नीलामी का हिस्सा बनने से रोक दिया था क्योंकि यह टी20 विश्व कप तक चोट से उनकी वापसी का प्रबंधन करता है.
शमर जोसेफ ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. शमर जोसेफ ने अपनी पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट कर अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल किया था. हालांकि, वेस्टइंडीज को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने चोटिल पैर के बावजूद गाबा में गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में सात विकेट लेकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई. वेस्टइंडीज गाबा में टेस्ट मैच जीतने वाली दूसरी टीम बनी थी. यह 1997 के बाद यह वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत थी.
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 2022 सीज़न से पहले नीलामी में मार्क वुड को 7.50 करोड़ रुपये में साइन किया था. हालांकि, कोहनी की चोट के कारण वह उस सीज़न में नहीं खेल पाये थे. आईपीएल 2023 में वुड ने चार मैच खेले और 11.82 की औसत से 11 विकेट लिए थे.
बता दें, यह आईपीएल में शमर जोसेफ का पहला सीजन होगा. आईपीएल ने एक बयान में कहा,"लखनऊ सुपर जायंट्स ने टाटा आईपीएल 2024 के आगामी चरण के लिए शमार जोसफ को तेज गेंदबाज मार्क वुड के स्थान पर शामिल किया." आईपीएल की रिलीज के अनुसार,"जोसफ तीन करोड़ रुपये में लखनऊ से जुड़ेंगे. हाल में गाबा में वेस्टइंडीज को टेस्ट में मिली जीत के दौरान इस तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने दूसरी पारी में सात विकेट झटके थे जिससे वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी." मार्क वुड इस समय भारत दौरे पर आयी इंग्लैंड टीम के साथ हैं.
गाबा टेस्ट के बाद, शमर जोसेफ को दुबई कैपिटल्स ने मौजूदा ILT20 सीज़न के लिए अनुबंधित किया था, लेकिन ब्रिस्बेन टेस्ट में पैर की अंगुली में लगी चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था. बता दें, गाबा टेस्ट के दौरान मिचेल स्टार्क की यॉर्कर जोसेफ के बूट में लगी थी. उन्होंने 17 फरवरी से शुरू होने वाले पीएसएल में पेशावर जाल्मी के साथ भी डील की है.
शमर जोसेफ ने अपने पेशेवर करियर में अभी दो टी20 मैच खेले हैं, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए हैं. वेस्टइंडीज के सफेद गेंद के कोच डेरेन सैमी ने संकेत दिया है कि जोसेफ को टी20 विश्व कप टीम में जगह मिल सकती है, उन्होंने कहा कि जल्द ही गेंदबाज ने चयनकर्ताओं के लिए "अच्छा सिरदर्द पैदा" कर दिया है.
यह भी पढ़ें: "महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे लेकिन मेरी नजर..." रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा, बुमराह को लेकर कही ये बात
यह भी पढ़ें: U19 World Cup Final: "मैं धोनी सर और CSK को..." अंडर-19 टीम के विकेटकीपर ने फाइनल से पहले दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं