विज्ञापन

नंबर 1 विराट कोहली, टॉप 10 में तिलक वर्मा की एंट्री, टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारत के 10 बल्लेबाज

तिलक वर्मा ने आखिरकार दिखा दिया है कि उन्हें क्यों भारत का नया फिनिशर माना जा रहा है, दूसरे टी-20 में तिलक ने अपनी बल्लेबाजी से एक बेहतरीन जीत भारत को दिलाई, अब भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 2-0 से आगे है.

नंबर 1 विराट कोहली, टॉप 10 में तिलक वर्मा की एंट्री, टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा  50+ स्कोर बनाने वाले भारत के 10 बल्लेबाज
तिलक वर्मा की टॉप 10 में एंट्री
(BCCI)

भारत ने तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन) के अर्धशतक और नीतिश कुमार रेड्डी (नाबाद 26 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 30 गेंद में 69 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत शुरूआती झटकों से उबरते हुएदूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड पर एक गेंद रहते चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की.  तिलक (26 गेंद, छह चौके, एक छक्का) और नीतिश कुमार (13 गेंद, एक चौका, एक छक्का) ने ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाली, जब टीम 15वें ओवर में 112 रन पर छह विकेट गंवाकर मुश्किल में थी. लेकिन दोनों ने सूझबूझ और संयम से बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में छह विकेट पर 181 रन बनाकर भारत को पांच मैच की सीरीज में 2-0 से आगे कर दिया.

भारत की जीत में तिलक वर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. तिलक अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा  50+ स्कोर बनाने के मामले में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में एंट्री मारने में सफल हो गए हैं. तिलक अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा  50+ स्कोर बनाने वाले भारत के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर कोई और नहीं बल्कि किंग कोहली हैं. कोहली ने 39 बार ऐसा कारनामा अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में करने में सफल रहे हैं. वहीं, रोहित शर्मा इस मामले में नंबर 2 पर है. रोहित ने 37 बार यह कमाल किया है. तिलक वर्मा ने 13 बार यह कारनामा अब तक अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में कर चुके हैं. 

T20Is में भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर

1. विराट कोहली - 39
2. रोहित शर्मा- 37
3. सूर्यकुमार यादव- 29
4. केएल राहुल- 24
5. अभिषेक शर्मा - 17
6. ईशान किशन- 14
7. संजू सैमसन- 14
𝟴.तिलक वर्मा- 13
9. शिखर धवन- 11
10. श्रेयस अय्यर- 11
11- हार्दिक पंड्या- 9

दूसरे टी-20 में तिलक ने 26 गेंद पर 51 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया. तिलक उस समय बल्लेबाजी करने आए थे जब भारत के 5 विकेट 70 रन पर गिर गए थे लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा ने नितीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर भारत को जीत दिला दी. अब सीरीज का तीसरा टी-20 मैच 27 अक्टूबर को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें | एक दिन, 4 रिकॉर्ड और 10 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त, नेशनल जूनियर मीट में युवा सितारों का जलवा

यह भी पढ़ें | 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को फिर बनाना है ‘खतरनाक' टीम, नए हेड कोच पोलार्ड ने मानी बड़ी कमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namboori Thakur Tilak Varma, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com