भारत को रविवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है. टीम इंडिया मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है. कप्तान उदय सहारन की अगुवाई में टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया है और सेमीफाइनल में भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराया था. भारतीय टीम का रिकॉर्ड अंडर-19 के फाइनल में शानदार है और इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 100 फीसदी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं और टीम इंडिया ने दोनों ही मौकों पर जीत दर्ज की है. ऐसे में भारतीय फैंस चाहेंगे कि भारतीय टीम छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम करें. वहीं इस मुकाबले से पहले अंडर-19 टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अरावेली अवनीश राव ने कहा है कि धोनी सर और सीएसके को गौरवान्वित करना चाहेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अरावेली अवनीश राव ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ रविवार को अंडर 19 विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे लेकिन उनका अगला लक्ष्य पीली जर्सी पहनकर महेंद्र सिंह धोनी को उन पर फख्र करने का मौका देने का होगा. अंडर 19 विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया का सामना करने जा रही भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अरावेली अवनीश राव उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिनके पास इतनी कम उम्र में आईपीएल का अनुबंध है. उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले महीने आईपीएल नीलामी में 20 लाख रूपये के आधार मूल्य में खरीदा था.
अंडर 19 विश्व कप में कई मौकों पर धोनी की झलक देने वाले अरावेली ने भाषा को दिये विशेष इंटरव्यू में कहा,"मुझे यकीन ही नहीं हुआ था कि सीएसके ने मुझे चुना है. मुझे विश्वास करने में समय लगा. मैं उस समय घर पर ही था और हमारा फोन लगातार बज रहा था." उन्होंने कहा,"अब मैं धोनी सर और सीएसके को गौरवान्वित करना चाहता हूं. अभी आईपीएल के बारे में नहीं सोच रहा हूं. फाइनल के बाद सोचूंगा लेकिन सीएसके के लिये और धोनी सर की कप्तानी में खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है. मेरे लिये यह सपना सच होने जैसा है."
अपने पिता के साथ बैठकर क्रिकेट देखने वाले अरावेली ने कहा,"मैं बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहता था. पापा साफ्टवेयर इंजीनियर हैं लेकिन क्रिकेट के शौकीन हैं और उनके साथ बैठकर मैच देखते देखते मेरी रूचि जाग गई." वह अब जल्दी से सीएसके का हिस्सा बनकर धोनी से बहुत कुछ सीखना चाहते हैं. उन्होंने कहा,"मैं दबाव के हालात में दृढ रहना उनसे सीखना चाहता हूं. जब टीम अच्छा नहीं खेल रही हो , ऐसे में वह कैसे टीम को संकट से निकालते हैं और मैच जिताते हैं. विश्व कप 2011 की उनकी वह पारी. उनसे सीखने के लिये बहुत कुछ है."
नवंबर में चार देशों की सीरीज में 376 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट 95 रन पर गिरने के बाद 93 गेंद में 163 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने वाले अरावेली ने विजय हजारे ट्रॉफी के जरिये लिस्ट ए क्रिकेट में हैदराबाद के लिये पदार्पण किया था. उन्होंने कहा,"मैं धोनी सर से स्पिनरों के सामने विकेटकीपिंग करना और विकेटकीपिंग में चुस्ती लाना भी सीखना चाहता हूं."
अरावेली के आदर्श आस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट हैं जिनके वीडियो वह अक्सर देखते रहते हैं. उन्होंने कहा,"मेरे आल टाइम फेवरिट गिलक्रिस्ट हैं. मैने उनके वीडियो देखकर बहुत कुछ सीखा है. खेल की उनकी समझ और हर हालात में आत्मविश्वास बनाये रखना काबिले तारीफ है. मैं भी उनकी तरह खब्बू बल्लेबाज हूं. उनसे मिलने की तमन्ना है." विश्व कप फाइनल की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा,"हम पहले दिन से अच्छा खेल रहे हैं और यहां जीतने के इरादे से ही आये थे. एक ईकाई के रूप में खेलना हमारी ताकत है और हम कोई दबाव नहीं ले रहे. होटल में जाने के बाद क्रिकेट से इतर बातें करते हैं ताकि तरोताजा रहें और दबाव से दूर भी."
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "13 सालों में पहली बार..." विराट कोहली को लेकर RCB का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
यह भी पढ़ें: "महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे लेकिन मेरी नजर..." रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा, बुमराह को लेकर कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं