पूरी दुनिया में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की प्रतिद्वंद्विता मशहूर है. जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो लोग सारे काम काज छोड़कर इस मुकाबले को देखने लगते हैं. मगर कभी आपने सोचा है. इन दोनों टीमों के बड़े खिलाड़ी अगर एक साथ मिलकर खेलते हैं तो उस टीम की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है? नहीं सोच पा रहे हैं तो कोई बात नहीं. आपके इसी सवाल का जवाब भारतीय टीम के पूर्व महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा के साथ सोनी टेन चैनल के शो 'पिट स्टॉप' में दिया है. उन्होंने भारत और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मिलाकर एक मजबूत प्लेइंग इलेवन बनाई है.
सुनील गावस्कर ने अपनी टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधरों को शामिल किया
सुनील गावस्कर ने अपनी इस मजेदार प्लेइंग इलेवन में भारत और पाकिस्तान के एक से बढ़कर एक धुरंधरों को शामिल किया है. जिसमें सचिन तेंदुलकर से लेकर वसीम अकरम तक का नाम शामिल है. मगर उन्होंने खुद को इस प्लेइंग इलेवन से दूर रखा है, जो कि बेहद चौंकाने वाला फैसला है. क्योंकि उनका नाम इतिहास के सबसे बेहतरीन ओपनरों में लिया जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोहित, कोहली, धोनी, अफरीदी, शोएब जैसे खिलाड़ियों को किया नजरअंदाज
सुनील गावस्कर ने अपनी प्लेइंग इलेवन से रोहित, कोहली, धोनी, अफरीदी, शोएब जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी दूर रखा है. उनका यह फैसला भी चौंकाने वाला है. क्योंकि दुनिया इन स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भलिभांती वाकिफ है. ये किसी भी मोड़ से मैच का रूख बदलने में माहिर हैं.
सुनील गावस्कर की ऑल-टाइम IND-PAK ODI प्लेइंग XI
वीरेंद्र सहवाग, हनीफ मोहम्मद, जहीर अब्बास, सचिन तेंदुलकर, गुंडप्पा विश्वनाथ, कपिल देव, इमरान खान, सैय्यद किरमानी, वसीम अकरम, अब्दुल कादिर और भगवद चंद्रशेखर.
यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: पाकिस्तान के आगे बिखर रही थी इंग्लैंड की टीम, तभी 5 फीट 7 इंच के बल्लेबाज ने ठोक दिया कमाल का शतक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं