विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी में जीत की ओर ईशान की टीम, भारत A टीम घोषित, स्टीव वॉ से आगे निकले जो रूट, पढ़ें Sports की Top-10 खबरें

भारत A टीम का ऐलान, BCCI पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और जो रूट के नए रिकॉर्ड समेत क्रिकेट जगत में कई बड़ी हलचलें देखने को मिलीं. वहीं जापान के खिलाफ मैच से पहले वरुण चक्रवर्ती के बयान और दलीप ट्रॉफी से जुड़ी दिलचस्प खबरें भी चर्चा में रहीं.

दलीप ट्रॉफी में जीत की ओर ईशान की टीम, भारत A टीम घोषित, स्टीव वॉ से आगे निकले जो रूट, पढ़ें Sports की Top-10 खबरें
पढ़ें आज की टॉप-10 स्पोर्ट्स न्यूज
X (formerly Twitter)

ईशान किशन और तिलक वर्मा ने रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी काबिलियत साबित की, लेकिन किशन की हाफ-सेंचुरी ज्यादा अहम रही क्योंकि इसने ईस्ट जोन को बुधवार को फाइनल के चौथे दिन दलीप ट्रॉफी जीतने की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. इसके साथ ही दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट संगठन में सुधार लाने के बाद पिछले 12 वर्षों से क्रिकेट प्रबंधन से जुड़ी लंबे समय से लंबित मुकदमों से परेशान होकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और राज्य संघों से पूछा कि उन्हें राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम 2025 के तहत क्यों नहीं लाया जाना चाहिए. वहीं अजीत अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने अपनी ही जमीं पर ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ खेले जाने वाली दो अलग-अलग भारत A टीम का ऐलान कर दिया है. भारत A मेहमानों के खिलाफ दो चार दिनी और 3 वनडे मैच खेलेगी.  यहां पढ़ें पूरी खबर

ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ 2 भारत 'A' टीम घोषित

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने अपनी ही जमीं पर ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ खेले जाने वाली दो अलग-अलग भारत A टीम का ऐलान कर दिया है. भारत A मेहमानों के खिलाफ दो चार दिनी और  3 वनडे मैच खेलेगी. चार दिनी मैचों की कमान हाल ही में श्रीलंका में दोहरा शतक बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल को सौंपी गई है,  तो वहीं पिछले दिनों चोट के कारण बाहर हो गए साई सुदर्शन को भी सेलेक्टरों ने चुनकर उन्हें फॉर्म हासिल करने का मौका दिया है. वहीं, पिछले कई सालों से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर

स्टीव वॉ से आगे निकले जो रूट

टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 329 इनिंग में 200 मैच खेले हैं, लेकिन अब इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट हर नए मैच के साथ इस रिकॉर्ड के नजदीक पहुंच रहे हैं. दरअसल, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में मैदान पर उतरने के साथ जो रूट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर

जापान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार ने दी चेतावनी

भारतीय क्रिकेट टीम जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए तैयार है. जापान की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले केंडेल कादोवाकी फ्लेमिंग 22 सितंबर को सानो में भारत के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपने देश की कप्तानी करेंगे. इस मैच में जापान ने वही टीम उतारने का फैसला किया है जो आइची-नागोया में एशियाई खेलों में खेलेगी. मैच के लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. इस बीच टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पिच और वेदर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

श्रेयस अय्यर का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल

अक्टूबर में भारतीय क्रिकेट के सामने एक अनोखी स्थिति सामने आने वाली है. एक ही समय में, भारतीय क्रिकेट की दो टीमें अलग-अलग देशों में खेलेंगी.जिसके कारण श्रेयस अय्यर का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है.दरअसल, सितंबर में भारतीय टीम एशियन गेम्स खेलने वाली है. टीम इंडिया एशियन गेम्स में सीधे सेमीफाइनल में खेलेगी. टूर्नामेंट में मेडल राउंड के मैच 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे. लेकिन उसी दिन, भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.अगर भारत फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करता है, तो दो भारतीय टीमें एक ही दिन अलग-अलग देशों के खिलाफ खेल रही होंगी. बता दें कि एशियन गेम्स में  क्रिकेट मैच T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर.

T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

टी-20 क्रिकेट में एक ऐसा कमाल होने से रह गया है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है लेकिन शेर ए पंजाब टी20 कप में नमन धीर ने टी-20 में 173 रन की पारी खेली, अगर दो रन और बन जाता तो क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट  जाता. बता दें कि गेल के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का सपना 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का भी है. टी-20 क्रिकेट ने इस खेल के इतिहास में कुछ सबसे जबरदस्त बैटिंग परफॉर्मेंस देखे हैं. अब नमन धीर ने ऐसी बल्लेबाजी की है जिसकी तारीफ लगातार होते रहेगी. ऐसे में जानते हैं टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर.

दलीप ट्रॉफी का सबसे बड़ा विवाद

चेन्नई के एम चिदंबर स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा है. बीसीसीआई द्वारा टूर्नामेंट की फिर से पुराने फॉर्मेट में बहाली के बाद एक बार फिर यह क्षेत्रीय टूर्नामेंट फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. यही वह टूर्नामेंट है, जिसमें राज्यों के लिए बेहतर करने वाले खिलाड़ी क्षेत्रीय (अक्सर 5 या 6 राज्यों से मिलकर चुनी टीम) टीम में चुनकर आगे टीम इंडिया के लिए रास्ता बनाते हैं. इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, ईशान किशन सहित कई खिलाड़ियों ने दम दिखाया है. बहरहाल, जहां टूर्नामेंट का इतिहास बहुत ही गौरवमयी रहा है, तो वहीं इससे ऐसा विवाद भी जुड़ा हुआ है, जिसने देश को हिलाकर रख दिया था. यह विवाद साल 1991 में जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेले गए उत्तर और पश्चिम क्षेत्र के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के पांचवें दिन देखने को मिला. यहां पढ़ें पूरी खबर

क्रिकेट के 5 सबसे बेकार वर्ल्ड रिकॉर्ड 

क्रिकेट में कई ऐसे शानदार वर्ल्ड रिकॉर्ड बने हैं जो आज भी फैंस को रोमांच के सागर में गोते लगाने का मौका देते हैं. लेकिन क्रिकेट के मैदान पर बने  रिकॉर्ड कभी-कभी टीम को फायदा नहीं पहुंचाते हैं, कुछ उपलब्धियां व्यक्तिगत बनकर रह जाती है. ऐसे में जानते हैं उन 7 महारिकॉर्ड के बारे में जो आज भी कायम है लेकिन टीम को उसका फायदा नहीं मिल रहा है.  इस मामले में पहले नंबर पर शोएब अख्तर की 161.3 kmph की रिकॉर्ड-तोड़ गेंद शामिल है, जो आज भी इंटरनेशनल क्रिकेट में फेंकी गई सबसे तेज़ गेंद है. इसके बाद शाहिद अफरीदी का 158 मीटर लंबा छक्का भी इस खेल में पावर-हिटिंग के सबसे चर्चित कारनामों में से एक है. यहां पढ़ें पूरी खबर

दलीप ट्रॉफी में 99 रन पर आउट होने वाले 5 बल्लेबाज

दुर्भाग्य किसी बल्लेबाज का क्या होता है, इसका नजारा दलीप ट्रॉफी फाइनल में देखने को मिला, जब  साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा 99 रन पर आउट हो गए. 99 का दर्द लेकर तिलक पवेलियन लौटे, उन्हें मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन भेजा, बता दें कि दलीप ट्रॉफी के इतिहास में तिलक 99 रन पर आउट होने वाले चौथे बैटर हैं तो वहीं सुनील बेंजामिन इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जो 99 रन पर नाबाद रहे थे. यहां पढ़ें पूरी खबर

दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 ओपनर

वैभव सूर्यवंशी ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में अब तक केवल एक बड़ा फाइनल मैच खेला है, जो कि दिलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला है. इस मैच की पहली पारी में ईस्ट जोन की तरफ से ओपनिंग करते हुए उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ 37 गेंदों में 44 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का मोहम्मद सिराज की गेंद पर शामिल था. इसके बाद दूसरी पारी में उनका बल्ला खामोश रहा और मात्र 8 रन की पारी खेलकर वो पवेलियन लौट गए. वैभव से फाइनल में बड़ी पारी की उम्मीद थी जिसमे पहली पारी 44 रन के बाद दूसरी पारी में इससे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वैभव ने अपनी टीम ईस्ट जोन को निराश किया. यहां पढ़ें पूरी खबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com