विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 ओपनर, ये हैं नंबर 1, वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला जादू,

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में कई सलामी बल्लेबाजों ने यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन रमन लांबा का 320 रन का तिहरा शतक आज भी सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर के रूप में दर्ज है.

दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 ओपनर, ये हैं नंबर 1, वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला जादू,
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में अब तक केवल एक बड़ा फाइनल मैच खेला है, जो कि दिलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला है. इस मैच की पहली पारी में ईस्ट जोन की तरफ से ओपनिंग करते हुए उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ 37 गेंदों में 44 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का मोहम्मद सिराज की गेंद पर शामिल था. इसके बाद दूसरी पारी में उनका बल्ला खामोश रहा और मात्र 8 रन की पारी खेलकर वो पवेलियन लौट गए. वैभव से फाइनल में बड़ी पारी की उम्मीद थी जिसमे पहली पारी 44 रन के बाद दूसरी पारी में इससे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वैभव ने अपनी टीम ईस्ट जोन को निराश किया.

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कप्तान ईशान किशन हैं, जिन्होंने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 270 रन बनाए हैं. 

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सलामी बल्लेबाजों की बड़ी पारियों की चर्चा करें तो सबसे पहले रमन लांबा का नाम लिया जाता है. नॉर्थ जोन के इस बल्लेबाज ने 1987 के फाइनल में वेस्ट जोन के खिलाफ 320 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. यह आज भी टूर्नामेंट के फाइनल में किसी ओपनर द्वारा बनाया गया इकलौता तिहरा शतक है.

रैंकबल्लेबाजस्कोरमैचसाल
1रमन लांबा320नार्थ जोन vs वेस्ट जोन1987
2यशस्वी जायसवाल265वेस्ट जोन vs साउथ जोन2022
3अंशुमान गायकवाड़216वेस्ट जोन vs नार्थ जोन1987

इस सूची में दूसरा नाम यशस्वी जायसवाल का है, जिन्होंने 2022 के फाइनल में वेस्ट जोन की ओर से साउथ जोन के खिलाफ 265 रन ठोके थे. उनकी यह दोहरी शतकीय पारी टीम की खिताबी जीत की नींव साबित हुई थी.

वहीं, 1987 के उसी यादगार फाइनल में वेस्ट जोन के लिए ओपनिंग करते हुए अंशुमान गायकवाड़ ने 216 रन की शानदार पारी खेली थी. उनकी यह पारी भी दलीप ट्रॉफी फाइनल इतिहास की सबसे बेहतरीन सलामी पारियों में गिनी जाती है.

अब वैभव सूर्यवंशी ने भी अपने दमदार प्रदर्शन से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खास पहचान बना ली है. युवा बल्लेबाज ने दलीप ट्रॉफी 2026 के नॉकआउट मुकाबलों में आठ पारियों के दौरान 706 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले, जो पूरे टूर्नामेंट में उनकी शानदार निरंतरता और मैच जिताऊ बल्लेबाजी का प्रमाण हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Suryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com